दिल्ली से करीब 312 किमी दूर उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत शहर मसूरी अब पर्यटकों के लिए फेवरेट वेकेशन स्पॉट बन गया है। मसूरी को 'क्वीन ऑफ हिल्स' भी कहा जाता है। यही कारण है कि यहां हजारों की संख्या में लोग घूमने जाते हैं। मसूरी में जहां एक तरफ आपको पहाड़ देखने को मिलेंगे, वहीं दूसरी तरफ बर्फ ही बर्फ। मसूरी की खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। इसलिए आपको दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए मसूरी की ट्रिप प्लान करनी चाहिए। मसूरी में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं और यहां पर्यटकों की ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है। अगर आप मसूरी जाने की सोच रही हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको मसूरी में घूमने की बेस्ट जगहें बताएंगे।
झड़ीपानी झरना
मसूरी से केवल 7 किमी दूर है झड़ीपानी झरना। यह झरना खास इसलिए है क्योंकि यहां पर्यटकों की बेहद कम भीड़ रहती है। यहां आप घंटो झरने के पानी में नहा सकते हैं। या फिर अपने पार्टनर के साथ पानी में पैर डालकर सूकुन के कुछ पल बिता सकती हैं। अगर आपको फोटोज क्लिक कराने का शौक है, तो झड़ीपानी झरना आपके लिए एकदम बेस्ट है।
केवल झरना ही नहीं इसके आस पास आपको कई फूलों की दुर्लभ किस्में देखने को मिलेंगी। आप यहां कार से भी जा सकते हैं। लेकिन इस झरने तक पहुंचने के लिए आपको 1.5 किमी का ट्रेक करना होगा। बता दें कि यह छोटा सा ट्रेक बेहद ही सुहावना है। इसलिए अब जब भी आप मसूरी घूमने जाएं तो इस झरने की खूबसूरती को देखने जरूर जाएं।
नाग टिब्बा पीक
अगर आपको एडवेंचर करना पसंद है तो नाग टिब्बा पीक आपके लिए एकदम बेस्ट जगह हो सकती है। हालांकि, यह मसूरी के सबसे कठिन ट्रेक में से एक है। इसलिए किसी स्पेशलिस्ट ट्रेकर की देखरेख में ही आपको इस ट्रेक की यात्रा करनी चाहिए। यह चोटी उत्तराखंड की सबसे ऊंची चोटी में से एक है।
मसूरी लेक
मसूरी की सबसे खूबसूरत जगह में से एक मैन-मेड मसूरी लेक है। बिना इस झील को देखे और इसमें बोटिंग किए आपका मसूरी घूमना सफल नहीं होगा। इसलिए अपनी मसूरी ट्रैवल लिस्ट में इस लेक को जरूर शामिल करें। इसके अलावा आप यहां आप जिप लाइनिंग भी ट्राई कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि झील से कुछ ही दूर पैराग्लाइडिंग भी होती है। अब आप खुद सोचिए पहाड़ों से झील देखना कितना हसीन नजारा है। आप यहां अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ जा सकते हैं। (लैंसडाउन जानें से पहले जान लें ये बातें)
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की इन भुतहा जगहों के बारे में क्या जानती हैं आप?
ज्वाला देवी मंदिर
मसूरी में ज्वाला देवी मंदिर सबसे प्रसिद्ध है। यहां मां देवी के दर्शन के लिए रोजाना लोगों की भीड़ लगी रहती है। ज्वाला देवी मंदिर बेनोग पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको क्लाउड्स एंड टूरिस्ट स्पॉट से करीब 2 किमी का ट्रेक करना होगा। यह मंदिर प्राचीन समय से है। पहाड़ से यहां का दृश्य बेहद खूबसूरत नजर आता है। इसलिए जब भी आप मसूरी जाएं तो ज्वाला देवी मंदिर जाना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशंस कर सकती हैं आपके सपनों को सच
लाल टिब्बा
लाल टिब्बा मसूरी के हाईएस्ट व्यूपॉइंट्स में से एक है। यह व्यूपॉइंट मसूरी से करीब 6 किमी दूर है। लाल टिब्बा 2,275 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अब आप खुद इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि यहां का नजारा कितना खूबसूरत होगा। यहां पहुंचकर आप सनसेट और सनराइज देख सकते हैं। यकीन मानिए इस जगह पर बिताएं सूकुन के कुछ पल आपको हमेशा याद रहेंगे। लाल टिब्बा से आप बंदरपंच, केदारनाथ और बद्रीनाथ की चोटियां देख पाएंगे। (धारचूला में घूमने की बेस्ट जगहें)
कैसे पहुंचें मसूरी?
आप दिल्ली से बस के जरिए भी मसूरी जा सकते हैं। दिल्ली से मसूरी बाय रोड़ जाने में आपको 9-10 घंटे लगेंगे। अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो आपको दिल्ली से देहरादून वाली ट्रेन लेनी पड़ेगी। देहरादून स्टेशन से मसूरी करीब 28 किमी दूर है। यहां से आप किसी भी प्राइवेट बस या शेयरिंग ऑटो से मसूरी पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हमारी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Unsplash
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।