herzindagi
best places to visit in mumbai with mother

Mother's Day 2023: प्यारी मां के साथ मुंबई की इन खूबसूरत जगहों पर पहुंचें

Best Places To Visit With Mother: अगर आप भी मां के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मुंबई के आसपास में मौजूद इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-05-11, 15:58 IST

'मां'.. इस शब्द को चंद लाइनों में व्याख्या करना किसी भी व्यक्ति के लिए मुश्किल हो सकता है। मां एक ऐसी देवी है जो हर दिन, हर समय और हर पल अपने बच्चों की परवरिश और घर के कई कामों में व्यस्त रहती है।

वैसे तो प्यारी मां के लिए हर दिन खास होता है, लेकिन 'मदर्स डे' एक ऐसा दिन होता है जब बच्चे मां के लिए कुछ न कुछ अच्छा प्लान करते हैं। इस खास मौके कई बच्चे मां के साथ खूबसूरत-खूबसूरत जगहों पर घूमने निकल जाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी मदर्स डे पर अपनी प्यारी मां के साथ कुछ सुकून का पल बिताना चाहते हैं और मदर्स डे को हसीन बनाना चाहते हैं तो मुंबई की इन बेहतरीन जगहों पर घूमने पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं।

पोवई झील (Powai Lake)

Powai Lake

मुंबई के मरीन ड्राइव पर तो हजारों लोग परिवार के साथ घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अगर आप मां के साथ सुकून का पल बिताना चाहते हैं तो फिर आपको पोवई झील पहुंच जाना चाहिए।

भीड़-भाड़ से दूर यह झील मुंबई की शानदार जगहों में से एक है। इस कृत्रिम झील में मां के साथ बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। झील के किनारे बैठकर मजे में पिकनिक माना सकते हैं। झील से कुछ ही दूरी पर मौजूद संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान भी घूमने पहुंच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:वीकेंड में ग्रेटर नोएडा के आसपास में स्थित इन बेहतरीन जगहों को करें एक्सप्लोर

कर्जत (Karjat)

Karjat

मुंबई शहर से लगभग 64 किमी की दूरी पर मौजूद कर्जत एक छोटा सा हिल स्टेशन है लेकिन, खूबसूरती के मामले में हिमाचल या उत्तराखंड से कम नहीं है। यह हिल स्टेशन इतना खूबसूरत है कि इसे महाराष्ट्र का खजाना माना जाता है।

मुंबई की भीड़-भाड़ से कर्जत सुकून के साथ पल बिताने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। इसलिए विशेष मौके पर कई लोग यहां परिवार के साथ घूमने के लिए पहुंचते हैं। कर्जत में आप मां के साथ सोंडाई किला, धोपाय मंदिर और मोरबे डैम जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां मां के साथ प्यारी-प्यारी तस्वीर भी ले सकते हैं।(मां के साथ दिल्ली के पास घूमने की जगहें)

यह विडियो भी देखें

मुंबई चौपाटी (Mumbai Chaupati)

Mumbai Chaupati

जुहू बीच पर हर समय हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमते हुए आपको मिल जाएंगे, लेकिन जुहू बीच की भीड़-भाड़ से दूर किसी अन्य समुद्र के किनारे मां के साथ सुकून का पल बिताना चाहते हैं तो फिर आपको मुंबई चौपाटी पहुंच जाना चाहिए।

मुंबई चौपाटी समुद्र का एक छोटा किनारा है, लेकिन खूबसूरती के मामले में जुहू से कम नहीं है। यहां घूमने के साथ-साथ एक से एक लजीज स्ट्रीट फूड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। मुंबई चौपाटी पर मां के साथ सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना न भूलें।

इसे भी पढ़ें:पानी में तैरने वाली इस मेट्रो में क्या आप सफर करना पसंद करेंगे?


मालशेज घाट (Malshej Ghat)

Malshej Ghat

मालशेज घाट महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट की गोद में बसा एक खूबसूरत जगह है। अगर आप मां के साथ हसीन वादियों के घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मुंबई के आसपास में मौजूद इससे बेहतरीन जगह नहीं मिलेगी।

मालशेज घाट ने अपने प्राकृतिक चमत्कार और स्थापत्य चमत्कार के साथ सभी प्रकार के यात्रियों का दिल जीत लेता है। इस घाट में महाराष्ट्र के कई प्राचीन मंदिर भी मौजूद है। मालशेज घाट में आप मालशेज वॉटरफॉल, पिंपलगांव जोगा बांध, हरीश चंद्र गैजेट और अजोबा पहाड़ी किला जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।(गुशैनी की ठंडी हवाओं में घूमने का प्लान बनाएं)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।