Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

चिलचिलाती गर्मी से दूर गुशैनी की ठंडी हवाओं में घूमने का प्लान बनाएं

Tourist Places Of Gushaini: अगर आप भी उत्तर भारत की भीषण गर्मी से दूर हिमाचल की ठंडी हवाओं में सुकून का पल बिताना चाहते हैं तो इस बार गुशैनी इन जगहों पर पहुंचें।   
Updated:- 2023-04-17, 10:55 IST
famous places to visit in gushaini himachal pradesh

Tourist Places Of Gushaini Himachal Pradesh: भारत के हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में ऐसी कई अद्भुत और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां घूमने का एक अलग ही मजा होता है। यह एक ऐसा राज्य है जहां सर्दी, बरसात और गर्मी के मौसम में लाखों सैलानी घूमने के लिए पहुचंते रहते हैं।

इस समय उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में कई लोग हिमाचल की ठंडी हवाओं में घूमने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी ठंडी हवाओं में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो गुशैनी एक बेहतरीन जगह हो सकती है।

इस आर्टिकल में हम आपको गुशैनी की कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ घूमने पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं।

तीर्थन वैली (Tirthan valley)

Tirthan valley

गुशैनी में घूमने की जब भी बात होती है तो सबसे पहले तीर्थान वैली की बात जरूर होती है। गुशैनी से लगभग 2-3 किमी की दूरी पर मौजूद यह वैली स्वर्ग के सामान मानी जाती है। वैली के बगल से निकलने वाली तीर्थन नदी इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है।

तीर्थन वैली अद्भुत नजारे और ठंडी हवाओं के लिए पूरे भारत में एक फेमस स्थान है। यह वैली रोमांचक ट्रैकिंग के लिए भी काफी फेमस है। कहा जाता है कि ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरे-भरे खेत, ट्रैक के साइड-साइड से गुजरती नीली झील और देवदार के पेड़ ट्रैकिंग में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें:Personal Experience: दिल्ली से अल्मोड़ा और नैनीताल में 3 दिन घूमने का प्लान ऐसे बनाएं

शोजा (Shoja)

best places to around gushaini himachal pradesh

गुशैनी से कुछ ही दूरी पर मौजूद शोजा प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत खजाना माना जाता है। समुद्र तल से लगभग 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यहां सुकून का पल बिता सकते हैं।

शोजा के बारे में कहा जाता है कि यह हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों से एक है जहां जाने का सपना हर किसी को होता है। भीषण गर्मी में भी यहां की ठंडी हवाओं से लोग कांप उठते हैं।(धुपगुड़ी की मनमोहक जगहों पर घूमने पहुंचें)

द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (The great Himalayan national park)

The great Himalayan national park

गुशैनी से लगभग 20 किमी की दूरी पर मौजूद विश्व भर में प्रसिद्ध द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क मौजूद है। यह एक ऐसी जगह है जहां घूमने के बाद लगभग हर व्यक्ति का मन तृप्त हो जाता है।

यह पार्क खूबसूरत पहाड़, अद्भुत नजारे और एक से एक खूबसूरत फूलों के लिए पूरे भारत भर में फेमस है। कहा जाता है कि इस पार्क में लगभग 300 से अधिक जीवों की प्रजातियां पार्क में मौजूद हैं। इस पार्क में आप तेंदुआ, हिम तेंदुआ और हिमालयन सीरो को करीब से देख सकते हैं।(नोएडा से 300 किमी पर मौजूद हिल स्टेशन्स)

गुशैनी के आसपास घूमने की अन्य जगहें

temple in gushaini

तीर्थन वैली, शोजा और द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अलावा गुशैनी के आसपास ऐसी कई अन्य अद्भुत जगहें हैं जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। गुशैनी से लगभग 17 किमी की दूरी पर मौजूद चेहनी कोठी, श्रृंगी ऋषि मंदिर और सरलस्कर झील जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:नाको की खूबसूरती के आगे स्पीति वैली भी लगती है फीकी, गर्मी में घूमने पहुंचें


गुशैनी कैसे पहुंचें?

गुशैनी पहुंचना बेहद आसान है। इसके लिए आप दिल्ली से मंडी के लिए बस लेकर पहुंच सकते हैं। मंडी से टैक्सी या कैब लेकर गुशैनी घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ और अंबाला से भी गुशैनी के लिए बाद चलती है। बिलासपुर या सुंदरनगर से भी गुशैनी की ठंडी हवाओं में घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि यहां सबसे अधिक मार्च से जून के बीच में सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।