Best Places In Karnaprayag: देव भूमि यानी उत्तराखंड में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जो सनातन काल से भक्तों के लिए बेहद खास रही हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ आदि कई नाम इस लिस्ट में शामिल है। ये ऐसी जगहें हैं जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
उत्तराखंड का कर्णप्रयाग भी एक ऐसी जगह है जहां हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह स्थान एक धार्मिक स्थल के साथ-साथ एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में भी फेमस है।
इस आर्टिकल में हम आपको कर्णप्रयाग में मौजूद कुछ ऐसी मनमोहक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक बार घूमने का बाद आप उसी स्थान का हो जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं।
कर्णप्रयाग में मौजूद किसी मनमोहक जगह की बात होती है तो सबसे पहले नौटी गांव का जिक्र जरूर होता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो, देवदार के पेड़ और घास के मैदान इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। बारिश के मौसम में बादल इस जगह को जन्नत बनाने का काम करते हैं।
नौटी गांव सिर्फ मनमोहक स्थल ही नहीं बल्कि, एक धर्मिक स्थल भी है। नौटी गांव को वह स्थान माना जाता है जहां देवी नंदा का जन्म क्षप्रजापति की पुत्री के रूप में हुआ था। इस गांव में उत्तराखंड का सबसे बड़ा मेला (नंदा देवी राज जाट मेला) लगता है।
इसे भी पढ़ें:वीकेंड में ग्रेटर नोएडा के आसपास में स्थित इन बेहतरीन जगहों को करें एक्सप्लोर
उत्तराखंड में मौजूद प्राचीन काल की सांस्कृतिक विरासत की बात होती है तो कर्ण मंदिर का जिक्र जरूर होता है। जो भी सैलानी कर्णप्रयाग में घूमने के लिए पहुंचता है वो सबसे पहले इसी स्थान पर पहुंचता है। यहां हर समय भक्तों की भीड़ मौजूद रहती हैं।(गुशैनी की ठंडी हवाओं में घूमने पहुंचें)
यह विडियो भी देखें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्ण एक महान योद्धा था जिसका वर्णन महाभारत में किया गया है। कर्ण के नाम पर ही इस शहर का नाम कर्णप्रयाग रखा गया है।
कर्णप्रयाग से कुछ ही दूरी पर मौजूद नंदप्रयाग अलकनंदा और नंदकिनी नदी के संगम स्थल के रूप में फेमस है। यह अध्यात्मिक स्थान के साथ बेहद ही खूबसूरत दृश्यों के लिए फेमस है।
समुद्र तल से लगभग 900 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह जगह पहाड़ों और खूबसूरत वादियों से घिरी हुई है। नंदप्रयाग के पहाड़ों से एक से एक अद्भुत दृश्यों का नजारा देख सकते हैं। आपको बता दें कि बारिश या सर्दियों के मौसम में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।
इसे भी पढ़ें:हिमाचल का Jubbal शहर आपके घूमने के शौक को बना देगा यादगार
कर्णप्रयाग में मौजूद उमा देवी मंदिर भी एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। यह पवित्र मंदिर हिमालय की बेटी, देवी पार्वती या गौरी को समर्पित है। अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम तट पर स्थित होने के चलते सैलानियों के बीच काफी फेमस है। इस संगम स्थल से एक से एक खूबसूरत और मनमोहक दृश्यों को देखा जा सकता है।(धुपगुड़ी की मनमोहक जगह)
उमा देवी मंदिर के अलावा कर्णप्रयाग में आदि बद्री और चंडिका देवी जैसे स्थलों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
कर्णप्रयाग पहुंचना बहुत आसान है। सबसे पास में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा मौजूद है। यहां से बस, टैक्सी या कैब लेकर कर्णप्रयाग घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। जॉली ग्रांट हवाई अड्डा से कर्णप्रयाग की दूरी लगभग 180 किमी है।
कर्णप्रयाग के सबसे पास में ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है। यह से भी बस, टैक्सी या कैब लेकर कर्णप्रयाग पहुंच सकते हैं। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से कर्णप्रयाग की दूरी लगभग 175 किमी है। हरिद्वार से भी कर्णप्रयाग पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।