गुजरात में गिर एक ऐसी जगह है, जिसके नेशनल पार्क को देखने के लिए कोने-कोने से लोग आते हैं। गिर एशिया का एकमात्र स्थान है जहां अफ्रीका के अलावा एशियाई शेरों को उनके नेचुरल हैबिटेट में देखा जा सकता है। गिर भारत में फोरेस्ट सफारी डेस्टिनेशन का एक हॉटस्पॉट है। अमूमन यहां पर लोग गिर नेशनल पार्क में घूमने, सफारी ट्रिप आदि करने के लिए आते हैं।
हालांकि, गिर की खूबसूरती सिर्फ उसके नेशनल पार्क तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यहां पर मंदिरों से लेकर हिल्स, फोर्ट व बीचेस आदि भी हैं, जिन्हें आप अवश्य एक्सप्लोर करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गिर के कुछ ऐसे ही खूबसूरत स्थानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें गुजरात जाने वाले हर ट्रेवलर को एक बार अवश्य देखना चाहिए-
कंकई माता मंदिर सासन गिर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह श्री कंकेश्वरी माताजी को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि देवी यहां घूमने वाले चरवाहों की रक्षक हैं। इसी कारण गिर वन के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ यह मंदिर पूरे राज्य में लोकप्रिय हैं। कंकई माता मंदिर जंगल एरिया में एकमात्र मंदिर है। यहां से आप यहां झील के पास इकट्ठा होने वाले शेरों की आवाज सुन सकते हैं कंकई मंदिर सफारी यहां करने के लिए सबसे अच्छी चीज़ है। हालांकि, सफारी के लिए प्री-बुकिंग आवश्यक है। इसके अलावा एक समय में मंदिर में केवल 50 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति है।
इसे भी पढ़ें: Gujarat Travel: इन भुतहा जगहों के बारे में क्या जानते हैं आप भी?
दरबार हॉल म्यूजियम गुजरात के बेहतरीन म्यूजियम में से एक है। पहले यह एक महल था, जिसे सिटी पैलेस के रूप में भी जाना जाता है। इस म्यूजियम में पेंटिंग्स, कॉस्टयूम, सिल्वर आर्टिकल्स आदि मौजूद हैं। इतिहास के अनुसार जूनागढ़ की जेल में बुना गया कालीन इस म्यूजियम का प्रमुख आकर्षण है। म्यूजियम के हॉल की दीवार पर जूनागढ़ के पिछले नवाबों के चित्र और कवच को देखने का मौका आपको मिलेगा। इसके अलावा, आप म्यूजियम के कमरों में आपको नवाबों और उनकी बेगमों के शाही वस्त्रों को देखने का मौका मिलेगा।
यह विडियो भी देखें
गिरनार जूनागढ़ की एक पहाड़ी है, जो 3,672 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस हिल के शिखर पर 866 हिंदू और जैन मंदिर हैं। आसपास के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्यों को देखने और शीर्ष पर पहुंचने के लिए आपको लगभग 9,999 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। गिरनार पहाड़ी जो गिर के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, जैनियों के बीच भी प्रसिद्ध है। गिरनार में लोकप्रिय जैन मंदिर तीर्थंकर नेमिनाथ मंदिर है, जो 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ को समर्पित है। यहां की यात्रा का सबसे अच्छा समय महा शिवरात्रि महोत्सव के दौरान होता है, जो फरवरी या मार्च में आयोजित किया जाता है। एशिया का सबसे लंबा रोपवे गिरनार रोपवे भी है, जो 10 मिनट की सवारी है जो बेस और अंबिका मंदिर को जोड़ता है।
इसे भी पढ़ें: गुजरात के जूनागढ़ में इन खूबसूरत प्लेसेस पर एक बार जरूर घूमने जाएं
उपरकोट किला गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान से लगभग 73 किलोमीटर दूर जूनागढ़ में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त ने 319 ईसा पूर्व में किया था। बाद में इसका कई बार विस्तार किया गया। यहां पर आप विभिन्न शासकों के अवशेष देख सकते हैं। उपरकोट किले से लोग शहर और किले के पूर्व में गिरनार पहाड़ी के अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। इसके गेट के अंदर एक शानदार पूर्व मस्जिद, सदियों पुरानी बौद्ध गुफाओं का संग्रह और दो सुंदर बावड़ियां हैं।
तो अब आप जब भी गिर घूमने के लिए जाएं तो इन जगहों को देखना ना भूलें। आपको कौन सी जगह सबसे अच्छी लगी, यह भी हमें अवश्य बताइएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- girlion, wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।