हैदराबाद में कहां मिलेगी असली Pearl Jewellery? हर महिला को मालूम होने चाहिए इन 6 बाजारों के नाम

हैदराबाद को City of Pearls यूं ही नहीं कहा जाता है। यहां की मोती देश ही नहीं, पूरी दुनिया में बहुत फेमस है। कई लोग तो खास तौर पर मोती की खरीदारी के लिए इस शहर का रुख करते हैं। हैदराबाद के मोती अपनी क्वालिटी, चमक और वैरायटी के लिए जाने जाते हैं। अगर आप हैदराबाद घूमने जा रही हैं या किसी को मोती गिफ्ट करना चाहती हैं, तो यहां के कुछ ऐसे बाजार हैं जहां आपको असली और अच्छी क्वालिटी की Pearl Jewellery मिल जाएगी।
इन मार्केट्स में आप सिंगल पर्ल से लेकर चूड़ियां, ईयररिंग्स, नेकलेस और ट्रेडिशनल सेट तक सब कुछ खरीद सकती हैं। हम आपको हैदराबाद के उन बाजारों के नाम बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं-
चारमीनार मार्केट (Charminar Market)
चारमीनार सिर्फ हैदराबाद की पहचान ही नहीं, बल्कि असली मोती खरीदने के लिए भी सबसे पहला और जरूरी ठिकाना माना जाता है। यहां कई पुरानी दुकानों और स्ट्रीट शॉप्स में आपको अलग-अलग तरह के मोती मिल जाएंगे। चाहे आप बड़े साइज की पर्ल लें, या रोजाना पहनने के लिए हल्का और सिंपल सेट, यहां आपको सब कुछ मिलेगा। यहां रेट भी अलग-अलग बजट में मिल जाते हैं। आप यहां मोती के अलावा कपड़े और कई फैशन आइटम भी खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Rajputana Choker Designs: बनारसी साड़ी संग पहनें ये राजपूताना चोकर, महारानी जैसा दिखेगा लुक
पथरगट्टी मार्केट (Pathergatti Market)
चारमीनार के पास ही सबसे पुराना और फेमस बाजार पथरगट्टी भी है। यहां आपको असली मोतियों के सेट आराम से मिल जाएंगे। सड़क के दोनों तरफ आपको कई दुकानें मिल जाएंगी। पथरगट्टी की खास बात ये है कि यहां वैरायटी बहुत बड़ी है और आप अपने बजट के हिसाब से कई ऑप्शंस देख सकती हैं।
पोट मार्केट (Pot Market)
अगर आप यूनिक डिजाइन वाली Pearl Jewellery ढूंढ रही हैं, तो पोट मार्केट एक सबसे बेहतरीन जगह मानी जाती है। यहां सिंगल पर्ल से लेकर पूरी ज्वेलरी सेट तक की बहुत सी रेंज मिल जाती है। हालांकि, यहां कुछ आइटम बाकी मार्केट्स से थोड़े महंगे भी हो सकते हैं, लेकिन क्वालिटी अच्छी होने के कारण कई लोग यहीं से खरीदारी करते हैं।
लाड बाजार (Laad Bazaar)
चारमीनार के पास ही लाड बाजार भी मौजूद है। वैसे तो ये चूड़ियों के लिए फेमस है, लेकिन यहां मोती की बहुत अच्छी रेंज भी मिलती है। ये मार्केट पुराने समय से पर्ल शॉपिंग का अहम हिस्सा रहा है। यहां आपको असली मोती और फैशन पर्ल दोनों तरह की ज्वेलरी मिल जाएंगी।
बशीर बाग (Basheer Bagh)
अगर आप बड़े शो-रूम वाली जगह पर आराम से खरीदारी करना चाहती हैं, तो बशीरबाग एक अच्छा ऑप्शन है। यहां कई थोक और रिटेल पर्ल शोरूम हैं, जहां आपको अच्छी क्वालिटी के मोती मिल जाते हैं। ये मार्केट एबिड्स और नम्पल्ली के आसपास पड़ता है, इसलिए यहां पहुंचना भी आसान होता है।
बेगम बाजार (Begum Bazaar)
बेगम बाजार हैदराबाद का एक और बड़ा मार्केट है, जो ब्रासवेयर और परफ्यूम के लिए फेमस है, लेकिन यहां मोती की अच्छी रेंज भी मिलती है। यहां असली और फैशन पर्ल दोनों तरह के ऑप्शन देख सकती हैं। अगर आप अच्छे से बर्गेनिंग कर लेती हैं, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
कैसे करें असली और नकली मोतियों की पहचान?
मोतियों की दुनिया में नकली मोती भी बहुत मिलते हैं, इसलिए खरीदारी करते समय आपको कुछ बाताें का ध्यान रखना चाहिए-
- असली मोती छूने पर हल्के ठंडे महसूस होते हैं
- असली मोती थोड़े हैवी होते हैं
- उनकी बेस पर हल्की सी दानेदार बनावट होती है
- चमक नेचुरल होती है, बहुत ज्यादा ग्लॉसी नहीं
हैदराबाद में मोती खरीदना एक तरह से शॉपिंग और कल्चर दोनों का एक्सपीरियंस हो सकता है। चाहे आप बजट में खरीदारी करना चाहती हों या प्रीमियम पर्ल ज्वेलरी लेना चाहती हों, यहां के ये मार्केट्स हर तरह की जरूरत पूरी कर देते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- हैदराबाद को किस नाम से जाना जाता है और क्यों?
- हैदराबाद को City of Pearls कहा जाता है क्योंकि यहां के मोती बहुत फेमस हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।