सपनों का शहर माना जाने वाला मुंबई अपने लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। वहीं, दुनियाभर में इसे माया नगरी के नाम से जानता है। यह देश का एक ऐसा शहर है जो रात को भी नहीं सोता है। मुंबई में आधी रात को भी सड़कों पर कई लोग घूमते हुए नजर आ जाते हैं।
मरीन ड्राइव या गेटवे ऑफ इंडिया के पास हर समय कुछ न कुछ पर्यटक सैर-सपाटा करते हुए नजर आ जाते हैं, इसलिए मुंबई की नाइटलाइफ कई पर्यटकों को सोने तक नहीं देती है। हालांकि, मुंबई का नाम लेते ही दिमाग में एक भीड़भाड़ वाले और व्यस्त शहरी जीवन की छवि उभरकर सामने आती है। मगर अपनी इस छवि से दूर भी ऐसी कई चीजें हैं, जो आप सिर्फ और सिर्फ मुंबई में ही एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मुंबई में जाकर मरीन ड्राइव या गेटवे ऑफ़ इंडिया घूमने के साथ-साथ आप बांद्रा भी घूम सकते हैं। यकीन मानिए, इस बार आपको बांद्रा एक अलग ही चश्मे से नजर आएगा। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बांद्रा के आसपास में स्थित कुछ ऐसी ऑफबीट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बार घूमने के बाद हिमाचल, उत्तराखंड या जम्मू-कश्मीर को भूल जाएंगे। यहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भी घूमने जा सकते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि Castella de Aguada मुंबई में मौजूद किसी जगह का नाम है? अगर हां, तो बता दें कि यह एक किला है जो बांद्रा में मौजूद है। इस किले का निर्माण पुर्तगालियों ने वर्ष 1640 में करवाया था और कई सालों तक वॉच टावर के रूप में काम किया। आज इस किले को स्थानीय लोगों द्वारा देखा जाता है, जहां पर लोग न केवल आराम के पल बिताने आते हैं, बल्कि कपल्स के लिए भी यह वक्त बिताने के लिए बेहतर स्थान है।
इसे जरूर पढ़ें- मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी
यह विडियो भी देखें
मुंबई में सूर्यास्त का खूबसूरत नज़ारा देखने के लिए यह एक शानदार गंतव्य स्थल है। मुंबई में सूर्यास्त के समय, बांद्रा फोर्ट की तलहटी में चट्टानों पर खूबसूरत समुद्री लहरों को देखना, मुंबई के बेहद अविस्मरणीय अनुभवों में से एक है।
बांद्रा में जॉगर्स पार्क सबसे खूबसूरत जगहों में आता है, जहां लोग जॉगिंग करने या खुद के साथ वक्त बिताने के लिए आते हैं। यह कार्टर रोड के दक्षिणी छोर पर स्थित है, जिसे आम लोगों के लिए 27 मई 1990 को खोला गया था। कहा जाता है कि यहां हफ्ते में 2000 से ज्यादा पर्यटक आते हैं और रविवार या छुट्टी वाले दिन ये संख्या दोगुनी हो जाती है। इसका जॉगिंग ट्रैक 400 मीटर लंबा है, जहां पैदल चलने से बहुत सुकून मिलता है।
माउंट मैरी बेसिलिका मुंबई के बांद्रा में स्थित है। इसका ऑफिशियल नाम द बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ द माउंट है और यह एक 100 साल पुराना रोमन कैथोलिक बेसिलिका है। इसके अंदर की मूर्ति 16वीं शताब्दी में पुर्तगाल से जेसुइट्स द्वारा लाई गई थी।
ऐसा माना जाता है कि यहां पर व्यक्ति तो भी प्रार्थना करता है, वह इस बेसिलिका में पूरी होती है। इस चर्च की इतनी लोकप्रियता है कि जिस पहाड़ी पर यह स्थित है, उसे अब आमतौर पर माउंट मैरी हिल के नाम से जाना जाता है। आप भी इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Beach के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं ये देश
मुंबई के आसपास में स्थित किसी रोमांचक और प्रकृति से भरपूर ऑफबीट जगह की बात होती है, तो सबसे पहले कामशेत का नाम जरूर लिया जाता है। खूबसूरत गांव और ग्रामीण परिवेश के रूप में फेमस यह स्थान हर समय घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है।
कामशेत का तापमान अन्य शहरों से काफी कम होता है, इसलिए यहां सैलानी भी घूमने पहुंचते रहते हैं। कामशेत में स्थित पावना झील, कुंडेश्वर मंदिर और भैरी गुफा जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं।यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी भी एन्जॉय कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।