अगस्त में पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये रही रोमांटिक जगहें

अगस्त का महीना बहुत जल्द दस्तक देना वाला है। इस साल अगस्त के महीने में लंबी छुट्टियां होने वाली हैं। जी हां, 11 अगस्त से 15 अगस्त तक छुट्टियां हैं। बीच में 12 अगस्त को ऑफिस से आप छुट्टी ले सकते हैं। ऐसे में आपको पार्टनर के साथ घूमने के लिए लगभग 5 दिन मिल जाएंगे। इन 5 दिनों में अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं और यह समझ नहीं आ रहा है कि किस जगह घूमने जाना चाहिए तो हम आपको कुछ रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। आइए जानते हैं।
मसूरी (Mussoorie)
अगर आप दिल्ली, नोएडा या हरियाणा के आसपास रहते हैं तो पार्टनर के साथ अगस्त के महीने में घूमने के लिए मसूरी सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। अगस्त के महीने में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है। पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर यह शहर कई बेहतरीन जगहों के लिए भी फेमस है। जैसे-लाल टिम्बा, केम्पटी वॉटरफॉल, धनोल्टी, मसूरी लेक और जॉर्ज एवेरेस्ट हाउस जैसी बेहतरीन जगहों पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। स्कूटर भाड़ा पर लेकर आप तमाम जगहों पर घूम सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:स्पीति वैली हुई पुरानी, अब यह वैली बनी सैलानियों की पहली पसंद
लोनावाला (Lonavala)
महाराष्ट्र का लोनावाला एक ऐसी जगह है जिसे सबसे रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है। लोनावाला की पहाड़ियों को छुते बादल और हरी भरी घाटियों के मनमोहक दृश्य और अतिप्रभावित झरने यक़ीनन आपकी यात्रा में चार चांद लगा सकते हैं। अगस्त के महीने में यहां का मौसम सदाबहार होता है इसलिए सबसे अधिक कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं। लोनावाला में लोनावाला झील, पावना झील, राजमाची पॉइंट और टाइगर पॉइंट जैसी अद्भुत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
डलहौजी (Dalhousie)
डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है लेकिन खूबसूरती के मामले में सबसे ऊपर। जी हां, इस शहर की खूबसूरती के चलते इसे 'मिनी स्विस' भी कहा जाता है। डलहौजी शहर प्राकृतिक परिदृश्यों, घाटियों, फूलों और घास के मैदान के चलते सैलानियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। अगस्त के महीने में यहां का मौसम भी सुहावना रहता है। डलहौजी में आप खाज्जिअर, सतधारा झरना, पंचपुला और कलातोप वन्यजीव अभयारण्य जैसे जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।(मानसून में मध्य प्रदेश में घूमने की जगह)
इसे भी पढ़ें:क्या सच में दिल्ली में 1 नहीं बल्कि 2 कुतुब मीनार है? पढ़ें पूरी खबर
माउंट आबू (Mount Abu)
अगर आप अगस्त के महीने में पार्टनर के साथ राजस्थान में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको माउंट आबू जाना चाहिए। राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन होने के चलते अगस्त के महीने में कपल्स घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। अगस्त के महीने में यहां का मौसम सुहावना रहता है।
माउंट आबू के अलावा राजस्थान में उदयपुर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। जोधपुर भी अगस्त के महीने में पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।