
दिल्ली को इतिहास, विरासत और संस्कृति का शहर कहा जाता है, लेकिन यह शहर सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और मॉडर्न लाइफस्टाइल के लिए ही मशहूर नहीं, बल्कि यहां की खूबसूरत मस्जिदें भी इसकी पहचान का अहम हिस्सा हैं। दिल्ली की ये मस्जिदें न सिर्फ धार्मिक स्थलों के रूप में देखी जाती हैं, बल्कि ये इबादत, शांति और आध्यात्मिक अनुभव का भी प्रतीक हैं।
यहां कई ऐसी मशहूर मस्जिदें भी हैं, जहां नफ्ल नमाज अदा करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। खासकर रमजान, शब-ए-क़द्र और दूसरे इस्लामिक त्योहारों पर। ये मस्जिदें पूरी रात रोशनी से जगमग रहती हैं और नमाजियों से भरी होती हैं। कुछ मस्जिदें अपनी भव्यता और विशालता के लिए जानी जाती हैं, तो कुछ अपनी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के कारण प्रसिद्ध हैं।
इन मस्जिदों का शांत वातावरण और खूबसूरत आर्किटेक्चर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप भी ऐसी मस्जिद की तलाश में हैं, तो इन दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर यकीनन आपको बहुत अच्छा लगेगा और आप शब-ए-बारात के मौके पर इसे एक्सप्लोर भी कर सकते हैं।

दिल्ली की कई मशहूर मस्जिदों में से एक सुभाष नगर की जामा मस्जिद अपनी बेहतरीन वास्तुकला, आध्यात्मिक माहौल और शब-ए-कद्र या बारात के दौरान खास रौनक के लिए जानी जाती है। यह मस्जिद पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में स्थित है।
इसे जरूर पढ़ें- Best Places for Couples: दिल्ली-NCR की इन जगहों पर मनाएं पार्टनर के साथ रोज डे, यहां शाम का नजारा होता है अच्छा
यहां बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए आते हैं। यह मस्जिद न सिर्फ इबादत के लिए बल्कि रूहानी सुकून पाने के लिए भी जानी जाती है। इसलिए यह रात के समय यह मस्जिद इबादत के लिए एक बेहतरीन जगह बन जाती है, जहां आप तिलावत और जिक्र कर सकते हैं।

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में स्थित मदीना मस्जिद एक प्रसिद्ध और पवित्र मस्जिद है, जहां लोग पांचों वक्त की नमाज अदा करने के साथ-साथ नफ्ल नमाज और इबादत के लिए भी आते हैं। इस मस्जिद का शांत और आध्यात्मिक माहौल इसे खास बनाता है, खासकर शब-ए-क़द्र के दौरान यहां काफी रौनक होती है।
मस्जिद में नमाज के दौरान खास सुकून मिलता है, रात में तो यहां पर मजा आ जाता है। अगर आप दिल्ली के जाफराबाद इलाके में रहते हैं, तो यहां नफ्ल नमाज पढ़ने का प्लान बना सकते हैं। इसके अलावा, आप यहां पर रमजान में भी जा सकते हैं।
जामा मस्जिद का नाम तो आपने सुना होगा, लेकिन हम ओखला मस्जिद की बात कर रहे हैं। यह मस्जिद बहुत ही खूबसूरत है, जिसे सफेद पत्थर से बनाया गया है। यह मस्जिद न सिर्फ पांच वक्त की नमाज के लिए जानी जाती है, बल्कि रमजान, जुमा और इस्लामिक त्योहारों के दौरान यहां पर इस्तेमा भी किया जाता है।
साथ ही, यहां बच्चों और बड़ों के लिए कुरान और हदीस की शिक्षा दी जाती है। वहीं, रमजान और शब-ए-कद्र के दौरान मस्जिद रातभर खुली रहती है और इबादत का खास माहौल बनता है। अगर आप इस एरिया में रहते हैं, तो एक बार यहां जाने का प्लान बनाएं।

यह चांदनी चौक की सबसे मशहूर मस्जिद है। यहां पर आप शब-ए-बारात के दिन इबादत के लिए जा सकते हैं। रात में लाल पत्थरों से बनी यह मस्जिद देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इस मस्जिद में एक हॉल भी है, जिसमें 7-आर्चर ओपनिंग है।
बता दें मस्जिद का आंगन काफी बड़ा है, जहां एक साथ हजारों लोग नमाज अदा कर सकते हैं। इस मस्जिद के अंदर एक मदरसा भी है, जहां कुरान और हदीस की शिक्षा दी जाती है। वैसे आप इस मस्जिद को एक्सप्लोर करने के लिए आम दिनों में भी जा सकते हैं।
शाहजहानी मस्जिद, जो कि लाल किला परिसर में स्थित है। दिल्ली की सबसे ऐतिहासिक मस्जिदों में से एक है। इसे मुगल सम्राट शाहजहां ने 17वीं शताब्दी में बनवाया था। यह मस्जिद न सिर्फ धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसकी बेहतरीन वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व इसे खास बनाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- जामा मस्जिद के अलावा जानें दिल्ली की इन फेमस मस्जिदों के बारे में
यह मस्जिद सफेद संगमरमर से बनी है, और इसकी नक्काशीदार मेहराब व गुंबद इसे बेहद खूबसूरत बनाते हैं। यह मस्जिद लाल किला के अंदर मौजूद है, जिससे इसका ऐतिहासिक महत्व और भी बढ़ जाता है।
शब-ए-बारात के मौके पर आप इन मस्जिद में नफ्ल नमाज पढ़ने के लिए जा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@i.ytimg.com,jdmagicbox.com and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।