herzindagi
image

पढ़ने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर एक्सप्लोर करें ये खूबसूरत लाइब्रेरी

अगर आपको शांत जगह बैठकर किताबें पढ़ना पसंद है, तो हम आपको कुछ ऐसी जगह बताएंगे जहां जाने का प्लान बनाया जा सकता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं भारत की फेमस लाइब्रेरी के बारे में- 
Editorial
Updated:- 2025-01-13, 16:20 IST

पढ़ाई का शौक रखने वालों के लिए एक किताब किसी खजाने से कम नहीं होती। अगर आपको भी किताबों के पन्नों में खो जाना पसंद है और शांति के बीच अपनी मनपसंद किताब पढ़ने का आनंद लेना चाहते हैं, तो कुछ खास जगहें आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकती हैं। भारत में ऐसी कई खूबसूरत लाइब्रेरियां हैं, जहां आप न सिर्फ किताबें पढ़ सकते हैं बल्कि आराम भी कर सकते हैं। 

जी हां, भारत में कई ऐसी लाइब्रेरियां हैं जो अपने ऐतिहासिक महत्व, संग्रह और शांत वातावरण के लिए मशहूर हैं। इनमें से कुछ लाइब्रेरियां ऐसी भी हैं, जहां आप किताबों के बीच वक्त गुजारने के साथ-साथ रह सकते हैं और अपने पढ़ने के शौक को एक नई दिशा दे सकते हैं। तो देर किस बात की आइए, इन खूबसूरत लाइब्रेरियों के बारे में जानते हैं।

शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल

Shanti niketan library

शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल में स्थित एक ऐसा स्थान है, जो न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह साहित्य, कला और संस्कृति का केंद्र भी है। महान कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने इस स्थान को एक शैक्षिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित किया।

इसे जरूर पढ़ें- पठानकोट के नजदीक इन 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स को विजिट करना ना भूलें

अगर आप किताबों और साहित्य में रुचि रखते हैं, तो शांतिनिकेतन आपके लिए अच्छी जगह है। यहां की लाइब्रेरी में भारतीय साहित्य, दर्शन और इतिहास से संबंधित किताबों का अनमोल संग्रह है। यह जगह साहित्य प्रेमियों के लिए एक खजाना है। यहां जाने के लिए आपको कोलकाता जाना होगा, क्योंकि यहां से शांतिनिकेतन की दूरी लगभग 160 किलोमीटर दूरी पर है।

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, दिल्ली

delhi public library

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी दिल्ली की सबसे लोकप्रिय लाइब्रेरी है। यह न केवल दिल्ली वालों के लिए फेमस है, बल्कि हर राज्य में जानी जाती है। यह लाइब्रेरी पढ़ाई, रिसर्च और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अच्छी है। बता दें दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का उद्देश्य ज्ञान और शिक्षा का प्रसार करना है।

यह अपनी विशाल किताबों की संकलन और शांतिपूर्ण माहौल के लिए जानी जाती है। अगर आप किताबों के शौकीन हैं और अच्छी किताबें पढ़ना चाहते हैं, तो दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की कई शाखाएं स्थित हैं, आप अपने हिसाब से एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

टाटा पब्लिक लाइब्रेरी, मुंबई

टाटा पब्लिक लाइब्रेरी मुंबई के सबसे फेमस पुस्तकालयों में से एक है। यह लाइब्रेरी साहित्य, शिक्षा और शोध के लिए अच्छी जगह है और यह शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परिवेश का हिस्सा मानी जाती है। यह लाइब्रेरी न केवल किताबों के विशाल संग्रह के लिए जानी जाती है, बल्कि इसका शांत माहौल भी लोगों को काफी पसंद आता है।

इतना ही नहीं यहां आपको हर तरह की किताबें मिलेंगी जैसे- साहित्य, कला, विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, धर्म, राजनीति आदि। आप यहां पर अपनी पसंद के हिसाब से किताबें पढ़ सकते हैं। यहां पर मुंबई की बस और टैक्सी से बहुत ही आसानी से पहुंचा जा सकता है।

द क्वाइट प्लेस हिमालय, नैनीताल

the quites place himalyas

द क्वाइट प्लेस हिमालय नैनीताल की शांत जगहों में शामिल हैं। यहां लोग पढ़ने के साथ-साथ सुकून के पल बिताने आते हैं। अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं तो इस जगह को जरूर एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह जगह हिमालय की पहाड़ियों में बसा हुआ है। यहां का वातावरण पूरी तरह से शांति और सुकून से भरा हुआ है। 

अगर आप शहरी जीवन की हलचल से दूर होकर प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो यह स्थान आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। हालांकि, यह जगह थोड़ी महंगी है लेकिन किताबों के साथ यहां आपको रहने की सुविधा भी मिलेगी। यानी आप अपने दोस्तों से साथ यहां आकर कुछ दिन रह भी सकते हैं।

दरंग टी एस्टेट, कांगड़ा

darang tea library

यह जगह भी हिमाचल प्रदेश में स्थित है, जहां पर खूबसूरत चाय के बगान हैं। इसलिए यह जगह उन लोगों के लिए बहुत खास है, जो प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं और चाय की खेती के इतिहास और प्रक्रिया के बारे में जानने की रुचि रखते हैं। दरंग टी एस्टेट में आप चाय की खेती से जुड़ी चीजों को जानेंगे। साथ ही, यहां पर आपको हर तरह की किताबें भी मिलेंगी।

इसे जरूर पढ़ें- ये हैं भारत की सबसे पुरानी लाइब्रेरी, मिलेगा यहां पर ज्ञान का खजाना

इसके अलावा, एस्टेट में दो कॉटेज भी हैं जहां अप्पर कॉटेज, जिसमें दो बेडरूम, बैठने का कमरा और वरांडा है। वहीं, दूसरे पेकन कॉटेज, जिसमें एक डबल बेडरूम, अटिक, बैठने का कमरा और खूबसूरत लाइब्रेरी है। अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, धर्मशाला रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। यहां से कांगड़ा  लगभग 25 किलोमीटर दूर है। 

इन जगहों पर आप अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। अगर आपको कोई और जगह मालूम है, तो हमारे साथ जरूर साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)      

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।