गर्मियों के समय मन करता है कि किसी ऐसी जगह चले जाएं, जहां गर्मी का नाम-ओ-निशान ही न हो। अब गर्मी तो पूरे भारत में पड़ रही है, फिर ऐसा कैसे हो सकता है! मगर आपको बता दें कि इंडिया में ऐसी कितनी जगह हैं, जो अपनी हसीन वादियों के साथ-साथ अपने 'कूल टेंपरेचर' के लिए भी जानी जाती हैं।
जब बाकी क्षेत्रों में गर्मी ने बेहाल किया होता है, तो ट्रैवलर्स इन शहरों को नापना सिर्फ इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि ये जगहें मई-जून में भी ठंड लगती हैं। सोचिए उन जगहों के बारे में जहां अगर आप ऐसे समय में जाते हैं, तो अपनी बालकनी में बैठकर सूर्यास्त को निहारते हुए चाय या कॉफी का मजा ले सकते हैं।
आपकी छुट्टियों को शानदार बनाने के लिए हम आपके लिए ऐसी ही कुछ जगहों की एक सूची तैयार करके लाए हैं, जहां अभी भी 25 डिग्री या उससे कम तापमान होगा और जहां की सैर करना आपके लिए एक अद्भुत अनुभव से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता! अगर आप मई में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
इसे भी पढ़ें : पार्टनर के साथ गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए ये हैं परफेक्ट रोमांटिक प्लेसेस
लद्दाख भारत में सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और मनोरम दृश्यों किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। अगर आप अभी तक यहां नहीं गए हैं, तो यहां की रोमांचित करने वाली यात्रा का अनुभव इस बार जरूर लें। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच बसा लद्दाख तिब्बती बौद्ध संस्कृति का केंद्र है।
लद्दाख के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में अलची और नुब्रा घाटी शामिल हैं। यहां कि पैंगोंग झील वर्ल्ड फेमस है। इसके अलावा लद्दाख एक ऐसी भूमि भी है जो समृद्ध विरासत और संस्कृति के लिए लोकप्रिय है। यह तिब्बती मृग, आइबेक्स और याक सहित दुर्लभ वन्यजीवों का घर है।
आप यहां ट्रेकिंग के अलावा, बाइकिंग, वॉटर राफ्टिंग, सफारी जैसे एडवेंचर स्पोर्ट में शामिल हो सकते हैं। मई में यहां पर बारिश होने की संभावना भी रहती है, इसी वजह से यहां का तापमान मई जैसे महीने में -16°C से -4°C के बीच रहता है।
यह विडियो भी देखें
कर्नाटक का यह हिल स्टेशन बहुत सुंदर है और प्रकृति प्रेमियों के लिए एकदम सटीक जगह है। यह अपने खूबसूरत चाय, कॉफी के बागानों के साथ घने जंगलों के लिए जाना जाता है। अगर आप अपनी फैमिली के साथ किसी शांत और सुकून वाली जगह की तलाश कर रहे हैं, तो कुर्ग को चुन सकते हैं।
यहां आप तालकावेरी, नागरहोल नेशनल पार्क, भगमंदला, दुबेरे, अब्बे वॉटर फॉल, निसर्ग धाम और इरुप्पू वॉटरफॉल आदि जगहों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप ट्रेकिंग करने के शौकीन हैं, तो यहां पुष्पगिरि और ब्रह्मगिरी ट्रेकिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा आप यहां फिशिंग और व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का आनंद भी उठा सकते हैं।
मई में यहां का तापमान 20°C से 25°C के बीच होता है। ऐसे बहुत कम होता है, जब यहां का तापमान बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों के मौसम में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ये हिल स्टेशन होंगे सबसे बेस्ट
अगर आप उत्तराखंड स्थित नैनीताल घूम चुके हैं, तो आपको एक बार यहां के भीमताल की सैर भी जरूर करनी चाहिए। नैनीताल से 23 किलोमीटर दूर यह समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ एक खूबसूरत शहर है। यह अपनी खूबसूरत झील के कारण विश्व प्रसिद्ध है।
यहां विक्टोरिया बांध, भीमेश्वर महादेव मंदिर, हनुमानगढ़ी, हिडिम्बा पर्वत, कारकोटक मंदिर जैसी कई जगह हैं। आपको शायद न पता हो लेकिन यहां से लगभग 10 किमी की दूरी सात झीलों का एक समूह भी है, जिसे सातताल के नाम से जाना जाता है और इन सात झीलों का नाम राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, नल दमयन्ती, गरुड़ व सूखाताल है। आप यहां अप्रैल से जून के बीच जा सकते हैं, तब यहां का तापमान 15°C और 29°C के बीच रहता है।
नॉर्थ की तरफ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अरुणाचल प्रदेश के शहर तवांग को अपनी लिस्ट में शामिल जरूर करें। इस शहर में आपको खूबसूरत छोटे-छोटे गांव का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। यह जगह भी अपने मठों के लिए बड़ी प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि तवांग मठ भारत का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ है।
इसका मुख्य आकर्षण यहां स्थित भगवान बुद्ध की 28 फीट ऊंची प्रतिमा है। तवांग का समृद्ध इतिहास और संस्कृति यहां के चप्पे-चप्पे में नजर आता है। मन की शांति और गर्मी से राहत पाने के लिए इस जगह से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। आप यहां सेला पास, नूरानांग फॉल्स, संगेस्तर झील, तवांग मोनेस्टरी जैसी कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
यहां घूमने के लिए सबसे अच्छे महीने मार्च, अप्रैल, मई, जून, सितंबर और अक्टूबर हैं। इस समय यहां का तापमान -14°C से 15°C रहता है।
मुन्नार केरल के पश्चिमी घाट में स्थित एक शानदार शहर और एक रमणीय हिल स्टेशन है। इडुक्की जिले में 6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित, मुन्नार औपनिवेशिक काल के दौरान ब्रिटिश शासकों का ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट हुआ करता था। यह अपनी प्राचीन घाटियों, पहाड़ों और वनस्पतियों और जीवों की विदेशी किस्मों के कारण दक्षिण भारत में सबसे अधिक मांग वाले पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में जाना जाता है।
ट्रेकिंग और कैंपिंग सबसे लोकप्रिय गतिविधियां हैं जिन्हें आपको मुन्नार की यात्रा के दौरान अवश्य आजमाना चाहिए। मुन्नार में साल भर मौसम काफी सुहावना रहता है, लेकिन गर्मियों में लोग खासतौर पर देश के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी से बचने के लिए यहां आते हैं।
मुन्नार घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से सितंबर के बीच का है जब मौसम बहुत सुहावना रहता है। इस समय मुन्नार में तापमान 22°C और 25°C के बीच ही रहता है।
अब देर किस बात की बिना ज्यादा सोचे अपनी अगली ट्रिप के लिए इन जगहों में से किसी को एक्सप्लोर करने निकल पड़िए। भीषण गर्मी से राहत पाने के साथ ही आप खूबसूरत वादियों और शानदार अनुभव का आनंद उठा सकते हैं।
आपको यह जानकारी पसंद आई तो इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें। आपको अगर मौका मिले तो आप कहां जाना चाहेंगे, वो भी कमेंट कर हमें बताएं। ट्रैवल डेस्टिनेशन हो या ट्रैवल टिप्स, ऐसे रोचक जानकारी पाने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit : Freepik, Unsplash, Pixabay
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।