Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत चाय के बागान, जानें कहां हैं स्थित

भारत में ऐसे कई चाय बागान हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। चाय के इन बागानों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कि ये चाय के बागान कहां-कहां पर स्थित हैं। 
Updated:- 2023-09-29, 11:54 IST
most famous tea garden in India

अगर आप चाय के शौकीन हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे चाय के बागानों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आपको भी विश्वास नहीं होगी कि वह इसने पुराने और बेहद सुंदर चाय के बागान हैं।  चाय के इन बागानों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप इन चास के बागानों के बारे में जानना चाहती हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें। 

नीलगिरी पहाड़ में चाय का बागान

beautiful tea gardens in india

तमिलनाडु में स्थित नीलगिरी पहाड़ी पहाड़ी पर 100 साल से भी अधिक समय से उगाया जाने वाला चाय का बागान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां कई टी प्लांट भी बनाएं गए है। नीलगिरी के पास स्थित कुनूर में आप कई चाय के बागान को देखने का मजा ले सकते है। काली और ऊलोंग यहां उगाई जाने वाली मुख्य प्रकार की चाय हैं, और उनकी सुगंध और स्वाद शेष भारत में पाई जाने वाली चाय से भिन्न है। यह चाय वर्ड फेमस चायों में से एक है। 

इसे जरूर पढ़ें: बेहद रोमांचित है कुन्नूर की ये ख़ूबसूरत जगहें, टेंशन भूल मिलेगा सुकून का एहसास

मुन्नार में चाय का बागान

केरल में स्थित मुन्नार चाय बागान के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां आप चाय बागान घूमने से आप ताजी-ताजी पत्तियां घर भी ला सकती हैं। यहां आपको चाय बागान देखने के साथ प्रकृति का खूबसूरत नजारा भी देख सकती हैं। यहां पर हर साल लाखों लोग चाय का बगान देखने के लिए आते हैं। यहां पर टाटा और तलयार की 30 से अधिक फैक्टरी हैं, जिनमें आप टिकट लेकर चाय की खुशबू के बीच चाय बनते हुए देख सकती हैं। यहां एक आउटलेट भी है जहां से आप अपनी पसंद की चाय और मसाला उत्पाद खरीद सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: चार मीनार घूम लिए हैं, तो कभी तेलंगाना की इस खास जगह भी घूमने पहुंचें

जोरहाट में चाय का बागान

जोरहाट आसाम में स्थित सबसे बड़ा चाय उत्पादक क्षेत्र माना जाता है। जोरहाट में हर वर्ष चाय महोत्सव मनाया जाता है। इस महोत्सव का मजा उठाने के लिए हर साल भारी तादाद में पर्यटकों की भीड़ लगती है। यहां आप चाय के बागान की सैर करने के साथ-साथ महोत्सव का भी मजा ले सकते है। इसके साथ ही दुनिया में स्थित सबसे पुराना चाय संस्थान टोकलाई चाय अनुसंधान केंद्र है, जो जोरहाट की सुंदरता में चार-चांद लगाता है। जोरहाट को अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।