चाय के शौक़ीन लोगों को जरूर जानना चाहिए भारत के इन टी गार्डेंस के बारे में

भारत को विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं, धर्मों और व्यंजनों का देश माना जाता है। हममें से अधिकांश लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ करते हैं। कई लोगों को एनर्जी चाय से ही मिलती है और बिना चाय के मानो उनका दिन ही नहीं शुरू होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चाय आती कहाँ से है ? जी हां हम बात कर रहे हैं चाय के बागानों के बारे में। आइए जानें भारत के कुछ प्रसिद्द चाय के बागानों के बारे में।
दार्जिलिंग

चाय की बात आने पर आपको दार्जिलिंग के बारे में जरूर जान लेना चाहिए क्योंकि दार्जिलिंग की बेहतरीन चाय न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्द है। लंबी पत्तियों वाली दार्जिलिंग की चाय अपने स्वाद और सुगंध के लिए जानी जाती है। दार्जिलिंग पश्चिमी विदेशी बाजारों में खुली चाय की पत्तियों का सबसे बड़ा निर्यातक है। खूबसूरत पहाड़ियों और लुभावनी चाय बागानों के साथ बेहद खूबसूरत दिखने वाले दार्जिलिंग की यात्रा आपको एक बार जरूर करनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:उत्तराखंड के छोटे से हिल स्टेशन औली की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी
मुन्नार

मुन्नार के चाय बागानों का सबसे अनूठा पहलू यह है कि उन्हें दुनिया के सबसे ऊंचे चाय बागानों में से एक माना जाता है! मुन्नार के चाय के बागान भी आपको हर समय अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप चाय के शौक़ीन हैं तो आपको एक बार इन खूबसूरत बागानों को जरूर देखना चाहिए।
असम

असम की सबसे पुरानी टी प्रॉपर्टी द सिनामोरा चाय एस्टेट है जिसे 1850 में स्थापित किया गया था। चाय के बागान (ताज़ी पत्तियों की चाय के फायदे) फसल के मौसम के दौरान बहुत खूबसूरत दिखाई देते हैं। चाय की फसल कैसे काटी और तैयार की जाती है ये देखने के लिए यह जगह सबसे बेहतर है। अगर आप इस जगह की यात्रा कर रहे हैं तो यहाँ की स्वाद और सुगंध से भरी चाय खरीदना न भूलें।
ऊटी

ऊटी में नीलगिरि हिल्स कई तरह की टी प्रॉपर्टी का घर है। यहां आप चाय कारखानों में भी जा सकते हैं और देख सकते हैं कि चाय कैसे बनाई और पैक की जाती है। यहां पर्यटक चाय बागानों का एक संक्षिप्त दौरा कर सकते हैं और उन्हें चाय चखने के लिए भी दी जाती है। ऊटी में सुरम्य पहाड़ियां भी हैं जो आपको हर समय अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: चार मीनार घूम लिए हैं, तो कभी तेलंगाना की इस खास जगह भी घूमने पहुंचें
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल को कांगड़ा चाय का गढ़ माना जाता है। यहां के चाय के बागानों की हरियाली और खूबसूरती देखते ही बनती है। ये चाय के बागान न केवल देखने में शानदार हैं, बल्कि ये बहुत सारे लोगों की आजीविका का स्रोत भी हैं। एक बार आपको इन बागानों की यात्रा जरूर करनी चाहिए।
तो फिर देर किस बात की घूमने के साथ चाय की चुस्कियों का मज़ा भी लेना चाहते हैं तो इन चाय के बागानों में एक बार जरूर जाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: free pik and wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।