इन 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स की सैर के साथ करें नए साल का आगाज

नए साल की धमाकेदार शुरुआत करना चाहती हैं तो कम बजट में इन 5 खूबसूरत इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स पर जाने की कर लीजिए प्लानिंग।

international destinations to visit on budget main

हर महिला चाहती है कि नए साल की शुरुआत अगर यादगार तरीके से हो। नए साल की शुरुआत हो चुकी है। इस समय में आप भी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स को विजिट कर नए साल के सेलिब्रेशन को ग्रेंड बना सकती हैं। वैसे इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स पर घूमने जाना हो तो इस पर आने वाल खर्च बहुत मायने रखता है। पॉपुलर डेस्टिनेशन्स पर घूमने में आमतौर पर ज्यादा खर्च होता है। साथ ही ऐसी जगहें पहले से बुक हो जाती हैं, जिससे मनपसंद डेस्टिनेशन्स पर घूमना और वहां स्टे करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप 2020 में कम बजट में इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स विजिट करना चाहती हैं तो इन 5 जगहों पर घूमना आपको बहुत रास आएगा।

कंबोडिया

visit these international destinations cambodia

अंकोरवाट के मंदिर से लेकर Phnom Penh, Siem Reap, Sihanoukville और Koh Rong Islands तक, कंबोडियो में घूमने के लिए ढेर सारे अट्रैक्टिव डेस्टनेशन्स हैं। एंजेलिनी जोली की फिल्म ‘Lara Croft Tomb Raider’ रिलीज होने के बाद खासतौर पर सैलानियों के आकर्षक का केंद्र बन गया। दिलचस्प बात ये है कि यहां घूमना बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं है। कोलकाता से Phnom Penh की रिटर्निंग फ्लाइट का खर्च लगभग 25,000 का आता है।

इसे जरूर पढ़ें: घर-परिवार के साथ करें इन 5 ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन्स की सैर

Vietnam

visit these destinations vietnam

वियतनाम दक्षिण एशिया का ऐसा देश है, जहां नदियां, गुफाएं, मंदिर, पहाड़ और बीच देखने लायक हैं। यहां के निवासी बाहर से आने वाले सैलानियों का दिल खोलकर स्वागत करते हैं। अगर आप वियतमान घूमने जा रही हैं तो आपको यहां पर Hanoi, Ho Chi Minh और Ha Long जैसी जगहों पर जरूर जाना चाहिए। भारत से वियतनाम जाने के लिए आप बैंगलुरु से फ्लाइट ले सकती हैं। यह रास्ता 4 घंटे में कवर हो जाता है और इनके बीच की दूरी लगभग 3,190 किमी है। वियतनाम के लिए पैकेज की शुरुआत 25,000 से शुरू होती है।

इसे जरूर पढ़ें: हमेशा नार्मल लड़कियों वाली लाइफ जीना चाहती हैं तापसी पन्नू, रोडसाइड कॉफी पीने में आता है मजा

मिस्र

international destinations egypt

मिस्र अपने pharaohs और पिरामिड्स के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां दुनियाभर से सैलानी वर्ल्ड हैरिटेज साइट्स की सैर के लिए आते हैं। आपको यह जानकर खुशी होगी कि यहां की नाइट लाइफ भी काफी एक्साइटिंग है। यहां की लोकल कुजीन का मजा लेना और यहां की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखना एक अनूठा अनुभव है। यहां एलेक्जेंड्रिया, अबु सिंबेल और शर्म-अल-शेख जैसे डेस्टिनेशन्स पर जाना आपको कतई मिस नहीं करना चाहिए। नई दिल्ली-कायरो की रिटर्न फ्लाइट का खर्च 27,000 के लगभग आता है और इसके पैकेज की शुरुआत 43,500 रुपये से होती है।

जॉर्डन

visit these destinations jordan

मिस्र की तरह जॉर्डन में भी पिछली एक दशक में काफी बदलाव आए हैं और यहां के लोग सैलानियों का खुशी से स्वागत करते हैं। यहां दुनियाभर के लोगों का आना होता है। साथ ही यहां पर नेचुरल और कई ऐसे मैन मेड चीजें भी हैं, जो लोगों को आकर्षित करती हैं। मसलन यहां के मृत सागर का पानी औषधीय माना जाता है। कई तरह की बीमारियां इस पानी के संपर्क में आने से ठीक हो जाती हैं। यहां का प्राचीन शहर पेट्रा भी देखने में काफी एक्साइटिंग लगता है। इसके अलावा यहां के रेगिस्तान और समंदर किनारे घूमना भी सैलानियों को खूब रास आता है।

रूस

भारत से बजट में फॉरेन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की सैर पर जाना हो तो रूस उसके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। यहां St. Petersburg, Moscow और Nizhny Novgorod जैसी जगहों की सैर करने पर रूसी संस्कति को करीब से देखा जा सकता है। साथ ही इन जगहों पर घूमने पर यहां की आवाभगत और शाही रहन-सहन को देखने का भी मौका मिलता है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP