Nimrit Kaur Ahluwalia ऐसे बनीं मिस मणिपुर, कभी वजन को लेकर चिढ़ाया करते थे क्लासमेट्स

Nimrit Kaur Ahluwalia Life Struggle: निमृत कौर को टीवी शो 'छोटी सरदारनी' से फेम मिला। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाने वाली निमृत कौर के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था, जब एक्ट्रेस को अपने बढ़े हुए वजन की वजह से ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा। आज एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर आइए जानें कैसे निमृत कौर ने टीवी का सफर तय किया। 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2024-12-11, 16:32 IST
Nimrit Kaur Ahluwalia Life Struggle

Nimrit Kaur Ahluwalia Life Struggle: निमृत कौर को टीवी शो 'छोटी सरदारनी' से फेम मिला। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाने वाली निमृत कौर के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। एक समय ऐसा भी था, जब एक्ट्रेस को अपने बढ़े हुए वजन की वजह से ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा।

इन सबके बाद भी एक्ट्रेस ने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के बल मिस मणिपुर भी बनीं। आज एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर आइए जानें कैसे निमृत कौर ने टीवी का सफर तय किया।

छोटी सरदारनी से मिला फेम

निमृत कौर ने टीवी शो छोटी सरदारनी से घर-घर में पहचान बनाई। एक्ट्रेस बिग बॉस 16 का भी हिस्सा रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले मॉडलिंग कर चुकी हैं। हालांकि, उन्हें कई फिल्मों में भी साइन किया गया था, लेकिन लास्ट मूमेंट पर उन्हें हर बार रिप्लेस कर दिया जाता था। अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस खुद ही इस बात का खुलासा कर चुकी हैं।

फेमिना मिस मणिपुर रह चुकी हैं निमृत

निमृत कौर मिस मणिपुर का खिताब भी जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस दिल्ली की रहने वाली हैं। साल 2018 में एक्ट्रेस फेमिना मिस मणिपुर रह चुकी हैं। दिल्ली की निवासी होते हुए भी एक्ट्रेस ने मणिपुर को रिप्रेजेंट किया था। इसकी वजह से उन्हें विवादों का भी सामना करना पड़ा था।

पेशे से वकील रह चुकी हैं निमृत कौर

निमृत कौर अहलूवालिया पेशे से वकील रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने मोहाली से वकालत की पढ़ाई पूरी की थी। अपने वकालत के दिनों से ही एक्ट्रेस पढ़ाई के साथ-साथ थिएटर भी करती थीं। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में करियर बनाने की ठानी, जिसके लिए उन्होंने अपनी वकालत को बीच में छोड़ दिया।

मोटापे के लिए ट्रोल हो चुकी हैं निमृत

आज अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली निमृत एक समय पर अपने मोटापे को लेकर खूब ट्रोल हो चुकी हैं। कॉलेज के दिनों में एक्ट्रेस ज्यादा खाने लगी थीं, जिसकी वजह से उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। मोटापे के कारण उनके क्लासमेट्स ही उनका मजाक बनाने लगे। इसका असर एक्ट्रेस की मेंटल हेल्थ पर पड़ने लगा था।

वीडियो सॉन्ग्स में भी किया काम

एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस कई फेमस म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने 'मस्तानी', 'जिहाल ए मिस्किन', 'सोनीये', 'जाने जा' जैसे कई फेमस वीडियो सॉन्ग्स किए हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्हें भारतीय टेली पुरस्कार भी मिल चुका है।

यह भी देखें-कॉकटेल पार्टी के लिए निमृत कौर के बेस्ट 7 वेस्टर्न लुक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP