बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी लाइफ में कई दमदार फिल्मों में काम किया है। उनकी लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि सलमान ने कई फिल्मों में काम करने से मना भी कर दिया था। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई फिल्में बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्हें सलमान ने ठुकराया लेकिन वे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गईं।
बाजीगर
शाहरुख खान को उनकी करियर की सबसे बड़ी हिट देने वाली फिल्म बाजीगर, पहले सलमान खान को ऑफर की गई थी। सलमान ने इसे रिजेक्ट कर दिया और शाहरुख ने इस फिल्म में अपने किरदार से सबका दिल जीत लिया।
चांदनी
यश चोपड़ा की इस रोमांटिक ड्रामा में ऋषि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सलमान ने इस फिल्म को भी ठुकरा दिया था, और यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक, DDLJ पहले सलमान खान को ऑफर की गई थी। लेकिन सलमान ने इसे रिजेक्ट कर दिया और यह फिल्म शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को अमर कर गई।
कहो ना प्यार है
ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है भी सलमान को ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था जिसके बाद यह फिल्म ऋतिक को मिली और ऋतिक ने इस फिल्म से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।
इसे भी पढ़ें-सलमान खान की फिल्मों में कितना होता है एक्ट्रेसेस का रोल? वॉन्टेड से लेकर रेस तक कुछ ऐसा है हाल
बाजीराव मस्तानी
संजय लीला भंसाली की इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म पहले सलमान को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और रणवीर को इस फिल्म से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी।
इसे भी पढ़ें-इस फिल्म के रिलीज होते ही ऋतिक रोशन को मिले थे 30 हजार प्रपोजल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों