बिग बॉस 16 के विजेता MC Stan की गर्लफ्रेंड 'बूबा' के बारे में जानें

बिग बॉस 16 सीजन खत्म हो गया है और एमसी स्टैन ने शो जीत लिया है। शो के दौरान से लेकर फिनाले के दिन भी हमे एमसी स्टैन की गर्लफ्रेंड बूबा का जिक्र देखने को मिला था। ऐसे में लोग भी बूबा के बारे जानना चाह रहे हैं। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में कि वो कौन हैं और उनका असली नाम क्या है।
क्या है बूबा का असली नाम

बूबा और एमसी स्टैन एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और कहा जा रहा है कि दोनों शादी भी कर सकते हैं। बूबा का असली नाम अनम शेख है जो मुंबई में रहने वाली हैं और उनकी उम्र 24 साल बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss 16 Winner : एमसी स्टेन बने विजेता, जानें उनके गेम से जुड़ी 5 अहम बातें
एमसी स्टैन और बूबा की लव स्टोरी
बूबा और एमसी स्टैन की लव स्टोरी काफी खास है। स्टैन ने शो के दौरान की बताया था कि वो जब बूबा से मिले थे उस समय वो किसी और को डेट कर रहे थे लेकिन उन्हें जल्द ही इस बात का एहसास हो गया था कि उन्हें बूबा पसंद आ गई है। इसी के बाद उन्होंने अपने पहले रिलेशनशिप को खत्म किया और बूबा के आगे प्यार का इजहार किया।
बूबा के लिए स्टैन का प्यार देख लोगों ने की तारीफ
आमतौर पर जहां लोग अपने पार्टनर का नाम छुपाते नजर आते हैं। वहीं एमसी स्टेन ने खुलकर अपने प्यार के बारे में बताया। साथ ही वो कई बार बूबा के कपड़े भी सूंघते नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
कब होगी एमसी और बूबा की शादी?
View this post on Instagram
एमसी स्टैन कई बार शो में यह जाहिर कर चुके हैं कि वो बूबा से बहुत प्यार करते हैं। यहां तक की स्टैन की मम्मी ने भी फैमिली वीक के दौरान बताया था कि दोनों परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर है।
इसे भी पढ़ेंः बिग बॉस 16 के घर में शुरू हुई प्रियंका-अंकित की इंटरेस्टिंग लव स्टोरी
तो ये थी एमसी स्टैन की गर्लफ्रेंड की बूबा से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा स्टैन से जुड़ी सारी जानकारी लेना चाहते हैं आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।