सर्दियों में त्वचा क्यों फटने लगती है और होंठ क्यों पड़ते हैं काले? समझें स्किन का साइंस

सर्दियों में त्वचा फटने और होंठ काले पड़ने के पीछे कई वैज्ञानिक कारण छुपे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं होंठों के कालेपन का कारण और इन्हें मुलायम बनाने का तरीका।
Updated:- 2026-11-26, 06:00 IST
image

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही स्किन से संबंधित परेशानियां होने लगती हैं। इस मौसम में त्वचा फटने लगती है और झाइयां भी दिखने लगती हैं। यही नहीं, सर्दियां शुरू होते ही स्किन फटने के साथ-साथ होठों का रूखापन और होठों पर कालापन भी देखने को मिलता है। अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आखिर ठंड के मौसम में त्वचा की नमी क्यों उड़ जाती है और होठों पर कालापन क्यों दिखता है, तो आइए जानते हैं इसकी वजह और कुछ वैज्ञानिक कारण कि आखिर ऐसा क्यों होता है।

सर्दियों में होठों के रूखे और काले पड़ने के वैज्ञानिक कारण

सर्दियों में त्वचा का फटना एक आम समस्या है, लेकिन इस मौसम में होठों का कालापन कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। इसके पीछे ये खास वजहें हो सकती हैं -

सर्दियों में बाहर की ठंडी हवा और अंदर हीटर या गर्म पानी का इस्तेमाल हवा की नमी को कम कर देते हैं, जिससे स्किन से पानी तेजी से उड़ने लगता है और स्किन डिहाइड्रेटेड हो जाती है। जब स्किन की ऊपरी परत रूखी और बेजान हो जाती है, तब इसमें खिंचाव और हल्की दरारें आने लगती हैं। यह भी इस मौसम में होठों के काले होने का एक कारण हो सकता है।  

delhi trade fair (1)

यह भी पढ़ें- स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करने के लिए घर पर तैयार करें खास मॉइस्चराइजर क्रीम, एक्सपर्ट से जानें आसान तरीका

मेलानिन या डेड स्किन का जमा होना

यही नहीं ठंड के मौसम में शरीर की तेल ग्रंथियां कम नेचुरल ऑयल बनाती हैं, जिससे त्वचा को जरूरी चिकनाई और सुरक्षा नहीं मिल पाती। होठों की स्किन चेहरे के बाकी हिस्सों से थोड़ी पतली और नाजुक होती है। ऐसे में इनमें ऑयल ग्लैंड्स नहीं होते, इसलिए वे बहुत जल्दी सूख जाते हैं। जब होंठ फटते हैं, सूजन आती है या बार-बार आप होठों पर जीभ फेरती हैं, तो इससे मेलानिन या डेड स्किन जमा होने लगती है, जिससे होठ काले नजर आते हैं।

सर्दियों में होठों को मुलायम बनाए रखने के उपाय

सर्दियों में होठों को मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप ये आसान उपाय अपना सकती हैं -

  • जब भी आप चेहरा धोएं, तो चेहरा धोने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाने के साथ होठों पर लिप बाम या शिया बटर लगा लें।
  • होठों पर अगर आप बार-बार जीभ फेरती हैं, तो इस आदत को अभी बंद कर दें। इससे होठ रूखे और काले पड़ सकते हैं।
  • सर्दियों में ठंडी हवा और धूप से होठों को बचाने के लिए आप एसपीएफ वाला लिप बाम या सनस्क्रीन होठों पर लगा सकती हैं।  

lips dryness

यह भी पढ़ें- Homemade Coffee Moisturizer: किचन में रखी कॉफी से मिनटों में बनाएं मॉइस्चराइजर, स्‍क‍िन रहेगी हाइड्रेटेड

निष्कर्ष: अगर आप भी सर्दी के मौसम में होठ काले क्यों पड़ जाते हैं, इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो इस लेख में बताए गए ये वैज्ञानिक कारण आपके बहुत काम आएंगे। यही नहीं, इस लेख में बताए गए आसान टिप्स की मदद से आप होठों को लंबे समय तक मुलायम और सॉफ्ट बनाए रख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।