स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करने के लिए घर पर तैयार करें खास मॉइस्चराइजर क्रीम, एक्सपर्ट से जानें आसान तरीका

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे भी आजमाती है। ऐसे में अब आप घर पर रहकर एक खास मॉइश्चराइजर बना सकती हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से एक खास होममेड मॉइस्चराइजर के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसे बनाने का सही और आसान तरीका।
चेहरे के लिए मॉइस्चराइजर
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम की वजह से अधिकतर महिलाएं त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करती हैं और कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।
शिया बटर से होममेड मॉइस्चराइजर
चेहरे के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ महंगे प्रोडक्ट महिलाओं की जेब खर्च पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में अब आप अपने जेब खर्च को बचाने के लिए एक खास होममेड क्रीम तैयार कर सकती हैं। इस खास मॉइश्चराइजर को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
मॉइश्चराइजर बनाने के लिए सामग्री-
- शिया बटर
- एलोवेरा
- बादाम तेल
- गुलाब जल
मॉइश्चराइजर बनाने का तरीका -
- आप घर पर आसानी से मॉइश्चराइजर बना सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें।
- गर्म पानी के बर्तन के ऊपर दूसरा बर्तन रख, उसमें शिया बटर को पिघला लें।
- इस पिघले हुए इस शिया बटर में थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाएं।
- इस पेस्ट मेब थोड़ा गुलाब जल और बादाम तेल दोनों मिक्स कर दें।
- अब इस पेस्ट को गाढ़ा न हो तब तक फेंट लें।
- जब पेस्ट गाढ़ा हो जाएं, तो आप इसे एक एयर टाइट डब्बे में भरकर रख दें।
- आपका मॉइस्चराइजर बनकर तैयार है।
- आप इसे इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
- अगर आप इस मॉइस्चराइजर का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Winter Care Tips: हाथों पर कितनी तरह से लगा सकती हैं विटामिन ई कैप्सूल? जानें ड्राइनेस भगाने के 3 आसान तरीके
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।