Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

स्किन टाइप के हिसाब से विंटर मॉइश्चराइजर कैसे चुनें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

अगर आप भी सर्दियों में अपनी स्किन को स्वस्थ रखना चाहती हैं, तो अब आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से मॉइस्चराइजर चुन सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे की कैसे आप अपनी स्किन के टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर चुन सकती हैं। 
Updated:- 2025-12-09, 19:53 IST
image

सर्दियों के मौसम में त्वचा संबंधित परेशानी होना एक आम समस्या है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी सर्दियों में अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती हैं और स्किन प्रॉब्लम से बचना चाहती हैं, तो मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि आप कैसे अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर चुन सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि सर्दियों के मौसम में स्किन का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप ड्राई स्किन के लिए तेल वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

1 - 2025-12-03T175036.743

ड्राई स्किन के लिए मॉइस्चराइजर

  • आप चाहे तो घर पर एक खास मॉइश्चराइजर बना सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए एक कटोरी में थोड़ा पपाया जेल लें और उसमें शिया बटर मिक्स कर दें।
  • इसके बाद थोड़ा बादाम का तेल मिलाकर तीनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण को एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें।   
  • आप आप इस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल रोजाना कर सकती हैं।
  • इसे एक महीने से ज्यादा इस्तेमाल न करें, एक महीने बाद दोबारा बना सकती हैं।

ऑयली स्किन के लिए मॉइस्चराइजर

इसके अलावा अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप अपनी स्किन के हिसाब से मॉइस्चराइजर देख रही हैं, तो जब भी आप मॉइस्चराइजर खरीदें, तो ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो घर पर ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर को बना सकती हैं। एक्सपर्ट ने घर पर रहकर खास मॉइस्चराइजर बनाने का आसान तरीका बताया है। 

यह भी पढ़ें:  चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने से पहले, एक्सपर्ट से जान लें इसे लगाने का सही तरीका

2 - 2025-12-03T175035.068

ऑयली स्किन के लिए मॉइस्चराइजर बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें।
  • अब इसमें थोड़ा विटामिन ई ऑयल मिला लें।
  • इन दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब आपका होममेड मॉइश्चराइजर बनकर तैयार है।
  • इसे आप एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर इसका इस्तेमाल करें।
  • यह मॉइस्चराइजर ऑयली स्किन के लिए बेस्ट है, जो चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखेंगा। 

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:  Avocado Face Pack: सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए बेस्ट है होममेड एवोकाडो फेस पैक, जानें बनाने का तरीका 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik 

FAQ
ड्राई स्किन के लिए कैसा मॉइस्चराइजर सही रहेगा?
ड्राई स्किन के लिए तेल वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।