Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:04 PM IST

Dead Skin Remedy: डेड स्किन के लिए खास है यह 1 खास उपाय, एक्सपर्ट ने बताया आसान तरीका

Dead Skin Remedy: अगर आप भी डेड स्कीन की वजह से बेहद परेशान हैं और चेहरे पर होने वाली टैनिंग को कम करना चाहती हैं, तो आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय घर पर रहकर आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
Updated:- 2026-03-14, 13:30 IST
image

चेहरे पर होने वाली डेड स्किन की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। डेड स्किन चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकती है। ऐसे में अगर आप भी डेड स्किन से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए कई बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर चुकी है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप चेहरे से डेड स्किन को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।

डेड स्किन कम करने के लिए खास उपाय

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं खासकर जो वर्किंग वुमन है वह चेहरे पर होने वाली डेड स्किन की वजह से काफी परेशान रहती है।

अगर आप भी चेहरे पर होने वाली डेड स्किन को कम करना चाहती हैं, तो फिजूल खर्च करने के बजाय घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं एक खास स्पेशल फेस पैक की। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

d

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

फेस पैक बनाने के तरीका

  • आप घर पर रहकर डेड स्किन कम करने के लिए एक खास फेसपैक तैयार कर सकती है।
  • इस फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कॉफी पाउडर ले।
  • उसमें थोड़ी मलाई, थोड़ा नारियल तेल और थोड़ा ताजा शहद मिक्स कर दें।

    c (2)

  • इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर खास पेस्ट बना लें।
  • जब यह पेस्ट गाढ़ा हो जाए, तो आप इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें।
  • इस पेस्ट को आप एक हफ्ते में दो बार चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इससे डेड स्किन कम की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- आलू का इस्तेमाल कर घर पर बनाएं खास स्क्रब, डेड स्किन से मिलेगी राहत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।