Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:43 PM IST

Homemade Coffee Moisturizer: किचन में रखी कॉफी से मिनटों में बनाएं मॉइस्चराइजर, स्‍क‍िन रहेगी हाइड्रेटेड

How To Make Coffee Moisturizer: स्‍क‍िन को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट हर किसी की स्किन पर सूट नहीं करते। ऐसे में आप घर की क‍िचन में मौजूद कॉफी से मॉइस्चराइजर बना सकती हैं। इसे बनाना भी आसान है। साथ ही ये आपकी स्‍क‍िन को जबरदस्‍त फायदे भी पहुंचाता है।
Updated:- 2026-03-12, 12:01 IST
How To Make Coffee Moisturizer At Home

Coffee Moisturizer Making Tips: आज के समय में स्किन की देखभाल करना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत के साथ-साथ स्किन का भी ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऊपर से धूल, प्रदूषण और पसीने से हमारी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में लोग स्किन केयर के लिए बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इससे भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है।

अगर आप चाहें तो घर की किचन में मौजूद कॉफी से ही मॉइस्चराइजर बना सकती हैं। इससे आपकी स्किन तो हाइड्रेटेेड रहेगी ही, साथ ही आपकी त्वचा भी दमकती हुई नजर आएगी। आज हम आपको अपने इस लेख में कॉफी से मॉइस्चराइजर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

how to make coffee moisturizer (1)

कॉफी से मॉइस्चराइजर बनाने के लिए आपको क्या चाहिए?

  • एक छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
  • एक छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
  • एक छोटा चम्मच नारियल तेल या बादाम का तेल
  • ये तीनों चीजें स्किन को नमी देने में मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Coconut Moisturizer: कम बजट में घर पर ऐसे बनाएं कोकोनट मॉइस्चराइजर, एक्सपर्ट का बताया यह तरीका है बेस्ट

ऐसे बनाएं कॉफी मॉइस्चराइजर

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में कॉफी पाउडर लें। अब इसमें ऐलोवेरा जेल और थोड़ा सा बादाम या नारियल का तेल मिला लें। अब इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। आपका होममेड कॉफी मॉइस्चराइजर तैयार है।

यह भी पढ़ें- Cream vs Moisturizer: सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए मॉइश्चराइजर लगाना सही है या क्रीम? एक्‍सपर्ट से जानें

कैसे करें इस्तेमाल?

अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि इसे बना तो लिया, अब इस्तेमाल कैसे किया जाए? तो इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें। अब कॉफी मॉइस्चराइजर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आप चाहें तो दो से तीन मिनट तक हल्के हाथ से मसाज भी कर सकती हैं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन सॉफ्ट बनेगी और फ्रेश भी लगेगी।

यह भी पढ़ें- Lipstick Side Effects: क्या आप भी रोज लगाती हैं लिपस्टिक? होंठों को काला होने से बचाने के लिए याद रखें ये 5 बातें

क्या हैं इसके फायदे?

  • स्किन ग्लोइंग नजर आती है।
  • डेड स्किन हट जाती है।
  • स्किन को एक्सफोलिएट भी करती है।
  • स्किन सॉफ्ट नजर आती है।

how to make coffee moisturizer (2)

इन बातों का रखें ध्यान

  • पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें।
  • रात में ही इसे इस्तेमाल करने की कोशिश करें।
  • हफ्ते में एक से दो बार ही इसका इस्तेमाल करें।
  • आंखों के आसपास इसे न लगाएं।

यह भी पढ़ें- Lip Care: बिना किसी नुकसान के ऐसे साफ करें Matte Lipstick, होंठ बनेंगे मुलायम

तो अगर आप भी बाजार से महंगे मॉइस्चराइजर खरीदने से बचना चाहती हैं तो आप घर पर ही कॉफी से मॉइस्चराइजर बना सकती हैं। इससे आपके पैसे तो बचेंगे ही, आपकी स्किन को भी जबरदस्त फायदे होंगे।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।