किन महिलाओं को नहीं इस्तेमाल करना चाहिए नीम से बना फेस पैक, जानें नुकसान

अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और दाग-धब्बे को कम करना चाहती हैं और इसके लिए नीम से तैयार फेस पैक का इस्तेमाल कर रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि किन महिलाओं को नीम से बने फेस पैक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की क्या राय है।
किन महिलाओं को नहीं करना चाहिए नीम के पेस्ट का इस्तेमाल
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए नीम से तैयार पेस्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको अपनी स्किन टाइप के बारे में जरूर जानना चाहिए। हर महिला अपने चेहरे पर नीम से बने फेस पैक का चेहरे पर इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। आइए जानते हैं किन्हें इस पेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ड्राई स्किन वाली महिलाएं न करें इसका इस्तेमाल
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती हैं या त्वचा पर रूखापन देखने को मिलता है, तो आपको नीम से बने फेस पैक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नीम का डायरेक्ट इस्तेमाल ड्राई स्किन पर जलन और खिंचाव पैदा कर सकता है। ऐसे में अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपको इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और दूध का ये पेस्ट है बेस्ट, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
सेंसिटिव स्किन वाली महिलाएं भी इससे बचे
इसके अलावा अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो भी आपको नीम के रस या पेस्ट का डायरेक्ट अपनी स्किन पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जिसकी वजह से आपको खुजली जलन और लालिमा जैसी परेशानी देखने को मिल सकती है। अगर फिर भी आप नीम से बने पेस्ट का चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं, तो इसे लगाने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें। पैच टेस्ट के 24 घंटे तक अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल्स हो रहे हैं, तो भी आपको नीम के पेस्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। आप पिंपल से बचने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट की राय ले सकती हैं और इसका ट्रीटमेंट भी करवा सकती हैं। इसके अलावा अगर आपको किसी भी तरह की कोई स्किन प्रॉब्लम है और आप उससे बचने के लिए नीम के पेस्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो ऐसा करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और डर्मेटोलॉजिस्ट की राय लें।
यह भी पढ़ें: चेहरे को जवां और खूबसूरत बना देगा डर्मा रोलर, जानें इस्तेमाल का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।