herzindagi
image

दही और नीम का इस्तेमाल कर घर पर बनाएं सस्ता फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे होममेड फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे इस्तेमाल कर आप इन सभी समस्याओं को कम कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-07-28, 16:45 IST

चेहरे पर पिंपल्स, रैशेज और दाग धब्बे होना एक आम समस्या है, लेकिन यह समस्या चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकती है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान होती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे होममेड फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे इस्तेमाल कर आप इन सभी समस्याओं को कम कर सकती है।

चेहरे के लिए नीम और दही

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अगर आप भी चेहरे पर हो रही परेशानी की वजह से हमेशा उदास रहती है, तो अब आप घर पर एक खास होममेड फेस पैक को ट्राई कर इन समस्याओं को कम कर सकती हैं और चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, नीम और दही से बने फेसपैक की। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी जैसे - 

2 - 2025-07-27T142434.064

नीम और दही से फेसपैक बनाने के लिए सामग्री -

  • नीम पावडर
  • दही
  • विटामिन ई कैप्सूल
  • गुलाब जल

नीम और दही से फेसपैक बनाने का तरीका -

नीम और दही से फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले नीम के पत्तों को सुखाकर मिक्सर या ब्लैडर में पीसकर उसका पाउडर तैयार करें।

अब इस पाउडर को एक कटोरी में निकाल लें और इसमें दो बड़े चम्मच दही, विटामिन ई कैप्सूल और थोड़ा गुलाब जल मिला दे।

इस पेस्ट को अच्छी तरह फट लें और थोड़ी देर के लिए रख दे। अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है।

आप इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें और सुखा ले। उसके बाद आप इस पेस्ट को 30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाकर रखें।

यह भी पढ़ें:  ऑयली स्किन वाली महिलाएं मानसून में ऐसे करें त्वचा की केयर, बढ़ सकता है चेहरे का ग्लो

थोड़ी देर के बाद आप कच्चा दूध लेकर चेहरे की मसाज कर सकती हैं। ध्यान रहे मसाज करते वक्त आपके चेहरे को रगड़ना नहीं है, बल्कि हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करनी है।

ऐसा करने से आपको काफी हद तक फायदा देखने को मिल सकता है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह विडियो भी देखें

1 - 2025-07-27T142432.392

अगर आपको त्वचा संबंधित कोई परेशानी होती है, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट या एक्सपर्ट की राय जरूर लें। 

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:  Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।