एक बात बताइए क्या इन दिनों आपके होंठ भी फट रहे हैं? यह वेदर ही ऐसा है कि हवा में नमी होने के कारण भी होंठ ड्राई होने लगते हैं। कुछ महिलाओं के होंठ तो हर महीने रूखे और फटे-फटे रहते हैं। होंठों की पतली और सेंसिटिव त्वचा कई कारणों से फट सकती है। कई बार डिहाइड्रेशन तो की बार गलत लिप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी स्किन ड्राई हो सकती है।
जब होंठ फटते हैं, तो वे अपनी नेचुरल नमी खो देते हैं, जिससे उनमें पपड़ी जम जाती है। इसके कारण कभी-कभी खून भी आने लगता है। अब ऐसे में आपके काम नारियल तेल आ सकता है। नारियल का तेल त्वचा को हील करता है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इसे किन तरीकों से आप लगा सकती हैं ताकि आपके लिप्स सुंदर और मॉइश्चराइज रखें।
नारियल तेल कैसे करता है काम?
नारियल का तेल अपने अद्भुत गुणों के कारण फटे होंठों के लिए एक बढ़िया ट्रीटमेंट है। इसमें फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करते हैं और एक बैरियर बनाते हैं।
यह होंठों को नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे वे मुलायम और कोमल बने रहते हैं। इसके अलावा, नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो फटे होंठों में होने वाली जलन, रेडनेस और संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Dry Lips Remedy At Home: गर्मी के कारण रूखे हो रहे हैं होंठ तो जरूर आजमाएं ये उपाय, जल्दी दिखेगा फर्क
कोकोनट ऑयल को किन-किन तरीकों से होंठों पर लगाया जा सकता है?
नारियल तेल डैमेज्ड स्किन को ठीक करने के लिए एक प्रभावी तरीका है। आप इसे इन तरीकों से अपने होंठों से लगा सकती हैं-
डायरेक्ट एप्लिकेशन
सबसे सरल तरीका यही है। अपनी उंगली पर थोड़ी मात्रा में नारियल तेल लें और इसे सीधे अपने होंठों पर लगाएं। इसे दिन में 4-5 बार जरूर लगाएं। खासतौर से सुबह नहाने के बाद और रात में सोने से पहले लगाएं। रात भर इसे लगाकर छोड़ने से होंठों की कंडीशनिंग अच्छी होती है।
नारियल तेल और शहद का मिश्रण लगाएं
शहद और नारियल एक अच्छा मॉइश्चराइजर का काम कर सकते हैं। शहद में नेचुरल मॉइश्चराइजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। एक छोटी कटोरी में एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को अपने होंठों पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह होंठों को जल्दी ठीक करने में मदद करेगा।
नारियल तेल और चीनी का स्क्रब
फटे होंठों पर अक्सर डेड स्किन जम जाती है, जिसे हटाने के लिए एक्सफोलिएशन जरूरी है। एक चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच बारीक चीनी मिलाकर एक स्क्रब बनाएं। इस स्क्रब को अपनी उंगली या एक मुलायम टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से गोलाकार गति में होंठों पर रगड़ें। 2-3 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह डेड स्किन को हटाकर नारियल तेल को गहराई तक पहुंचने में मदद करेगा। इस स्क्रब का उपयोग हफ्ते में 1-2 बार ही करें।
लिप बाम बनाकर लगाएं
आप नारियल तेल का उपयोग घर पर बने लिप बाम में भी कर सकते हैं। नारियल तेल को थोड़ी-सा कोको बटर पिघलाकर लगाएं। आप चाहें तो अपनी फेवरेट लिप्स्टिक भी इसमें मिला सकती हैं। एक एयरटाइट कंटेनर में इसे डालकर ठंडा करने दें। यह एक नेचुरल लिप बाम बन जाएगा, जिसे आप दिन भर लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Dry Lips Remedy: जरूरत से ज्यादा ड्राई हो रहे हैं होंठ? इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखें
नारियल तेल लगाने का सही समय क्या है?
फटे होंठों को जल्दी से ठीक करने के लिए, सुबह और शाम नारियल तेल का लगाना चाहिए। अगर आप नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके होंठों पर लगाती हैं, तो यह एक सेफ्टी लेयर बना देता है।
वहीं, रात को सोने से पहले अपने होंठों को साफ करें। फिर नारियल तेल को होंठों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रात भर के लिए छोड़ दें ताकि यह गहराई से काम कर सके।
इन तरीकों से नारियल तेल का नियमित उपयोग आपके फटे होंठों को न केवल तेजी से ठीक करेगा, बल्कि उन्हें मॉइश्चराइज भी करेगा। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों