महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। कभी फेशियल करवाती हैं, कभी क्लीनअप तो कभी कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं फेशियल, क्लीनअप करवाने के बजाए अच्छी कंपनी का फेश वॉश या फिर स्क्रब इस्तेमाल करती हैं क्योंकि यह दोनों चेहरे पर निखार लाने काकाम करते हैं और सस्ते भी होते हैं। लेकिन बहुत-सी महिलाओं को यह लगता है कि फेश वॉश और स्क्रब एक ही होते हैं। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। फेश वॉश और स्क्रब अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट हैं, जिनके अपने अलग-अलग फायदे होते हैं।
लेकिन यह दोनों चेहरे को साफ और मुलायम बनाने का काम करते हैं। हालांकि, फेस वॉश स्क्रब के मुकाबले थोड़े सस्ते होते हैं लेकिन इससे महिलाओं की त्वचा दमकती हुई नजर आती है। वहीं, स्क्रब करने से चेहरा साफ होने के साथ-साथ कई स्किन संबधिंत समस्याओं जैसे- पिंपल्स, डार्क सर्कल आदि को कम करने का भी काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि स्क्रब और फेस वॉश में क्या अंतर होता है।
फेस वॉश एक तरह का क्लींजिंग प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल चेहरे को धोने या फिर साफ करने के लिए किया जाता है। इसलिए महिलाएं साबुन इस्तेमाल करने के बजाय फेस वॉश को प्राथमिकता देती हैं क्योंकि इसे हर स्किन टाइप की ज़रूरत को समझते हुए बनाया जाता है। आप इसका इस्तेमाल रोजाना या दिन में दो बार आसानी से कर सकती हैं। हालांकि, फेस वॉश का चुनावअपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-Skin Care Tips: फेसवॉश से नहीं नेचुरल चीजों से धोएं अपना चेहरा और मनचाहा ग्लो पाएं
स्क्रब एक तरह का फेस क्रीम है, जिसे किसी दरदरी चीज से बनाया जाता है। इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाया या फिर रगड़ा जाता है, जिससे स्किन की सारी गंदगी साफ हो जाती है और चेहरे की मृत कोशिकाएं भी जीवित हो जाती हैं। हालांकि, इसे चेहरे पर रोजाना लगाने के बजाय हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल किया जाता है।
यह विडियो भी देखें
इसे ज़रूर पढ़ें-गर्मियों के दिनों में चाहती हैं त्वचा पर निखार तो घर पर बनाइए ये स्क्रब
उम्मीद है आपको फेस वॉश और स्क्रब में अंतर समझ में आ गया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।