Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

लिप बाम या लिप बटर, जानिए दोनों में क्या होता है अंतर

क्या आप जानती हैं कि लिप बाम और लिप बटर में क्या अंतर होता है? अगर नहीं, तो पढ़ें यह लेख।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2021-09-08, 11:30 IST
Lip butter

जिस तरह हमारे फेस को अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह होंठों पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जाना जरूरी है। चूंकि हमारे लिप्स की स्किन फेस स्किन से भी अधिक थिन होती है और इसलिए, अगर लिप्स को पैम्पर ना किया जाए तो होंठ रूखे नजर आते हैं और कई बार उनमें पपड़ी भी आ जाती है, जिससे होंठ देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। हालांकि, लिप्स की केयर के लिए मार्केट में कई तरह के प्रॉडक्ट्स मिलते हैं, जो होंठों की नमी को बनाए रखते हैं।

आपने लिप बाम का नाम तो सुना ही होगा और उसे इस्तेमाल भी किया होगा। लेकिन इसके अलावा मार्केट में लिप बटर भी अवेलेबल है। यह दोनों ही प्रॉडक्ट आपके होंठों को मॉइश्चराइज करते हैं और उसे अधिक खूबसूरत बनाते हैं। यह दोनों ही प्रॉडक्ट आपके लिप केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, इन दोनों में काफी अंतर होता है और इसलिए अगर आप इनमें से किसी एक प्रॉडक्ट को इस्तेमाल करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको इनके बीच के अंतर को जानना चाहिए, ताकि आप अपने लिए एक बेहतरीन प्रॉडक्ट का चयन कर सकें। तो चलिए आज हम आपको इस लेख में लिप बाम और लिप बटर दोनों के बीच का मुख्य अंतर बता रहे हैं-

क्या है लिप बाम

lip care with lip blam

लिप बाम को अक्सर बीसवैक्स और आर्गेनिक हर्ब्स की मदद से बनाया जाता है। साथ ही इसमें ऑलिव ऑयल, विटामिन ए और ई जैसे इंग्रीडिएंट्स को भी शामिल किया जाता है। यह अधिक लाइट होते हैं और इन्हें लगाना अपेक्षाकृत आसान होता है। जब आप इन्हें अप्लाई करती हैं तो इससे आपके लिप्स लंबे समय तक सॉफ्ट नजर आते हैं। यह लिपस्टिक की तरह अप्लाई किए जा सकते हैं। बस आप इन्हें ओपन करें और अपने लिप्स पर अप्लाई करें। इतना ही नहीं, कई बार लिपस्टिक लगाने से पहले भी लिप बाम को होंठों पर लगाया जाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-होंठों पर लिप टिंट लगाने से पहले जान लें ये बातें

क्या है लिप बटर

what is lip butter

लिप बटर लिप बाम की तुलना में बहुत अधिक क्रीमीयुक्त और अधिक थिक टेक्सचर होता है। यह काफी हद तक लिप मास्क की तरह ही होते हैं, लेकिन इन्हें रिमूव नहीं करना होता, बल्कि यह स्किन में अब्जॉर्ब हो जाते हैं। इसे लगाना आसान है, लेकिन यह लिप बाम की तरह लंबे समय तक नहीं टिकता है। इतना ही नहीं, लिप बटर थोड़ा महंगा होता है। आमतौर पर लिप बटर कंटेनर में मिलते हैं, जिसे आपको फिंगर की मदद से लगाना होता है, इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले उंगली को क्लीन करना बेहद जरूरी है। लिप बटर का इस्तेमालआपके लिप्स पर निर्भर करता है। मसलन, अगर आपके होंठ रूखे हैं तो ऐसे में आप दिन में दो-तीन बार लगा सकती हैं। वहीं, नार्मल लिप्स पर इसे दिन में एक बार लगाएं।

किसका करें इस्तेमाल

  • लिप बटर या लिप बाम में किसका इस्तेमाल किया जाए, यह आपके लिप्स के टाइप, मौसम व ओकेजन पर निर्भर करता है। मसलन-
  • अगर आपके होंठ बहुत अधिक रूखे हैं तो ऐसे में लिप बटर का इस्तेमाल करना अधिक अच्छा रहता है। यह आपके लिप्स को अधिक हाइड्रेट करता है और रूखेपन की समस्या को दूर करता है।
  • वहीं विंटर्स में होंठों को अधिक हाइड्रेशन देने के लिए लिप बटर का इस्तेमाल करें। हालांकि, लंबे समय तक नमी को बनाए रखने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अगर आप आउटिंग पर जा रही हैं या फिर लंबे समय तक घर से बाहर हैं तो ऐसे में लिप बाम का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह आपके लिप्स पर लंबे समय तक बना रहता है और उसे नरम बनाता है।
  • अगर आप मेकअप कर रही हैं और लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले लिप्स को रेडी करना चाहती हैं तो ऐसे में लिप्स को एक्सफोलिएट करके उस पर लिप बाम अप्लाई करना अधिक अच्छा ऑप्शन माना जाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-शीट मास्क के अतिरिक्त सीरम का इन स्मार्ट तरीकों से करें उपयोग

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।