काजल और सुरमा में क्या अंतर है? जानिए क्या है आंखों के लिए बेस्ट 

अगर आप काजल लगाने की शौकीन हैं, तो आपको यकीनन पता होना चाहिए कि काजल और सुरमा के बीच में क्या अंतर है।  
Updated:- 2022-04-26, 09:57 IST
What is surma

आंखों को सुंदर बनाने के लिए महिलाएं तरह- तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं जैसे- लाइनर, आईशैडो, काजल आदि, लेकिन काजल महिलाओं के मेकअप में सबसे जरूरी ब्यूटी प्रोडक्ट में से एक है। क्योंकि महिलाएं काजल को डेली-डे से लेकर वेडिंग फंक्शन आदि में आसानी से लगा सकती हैं। इसलिए आजकल तरह-तरह के काजल बाजार में मिलने लगे हैं जैसे- स्टिक काजल, जैल काजल और सुरमा।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि काजल और सुरमा अलग-अलग होते हैं? अगर आपको नहीं पता, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुरमा एक भारतीय पारंपरिक कॉस्मेटिक है और काजल सुरमा पाउडर से बनाया जाता है। तो आइए जानते हैं कि काजल और सुरमे में क्या अंतर होता है और कौन-सा आपके लिए बेस्ट है।

क्या है सुरमा?

Surma and kajal

सुरमा एक तरह का आई प्रोडक्ट है, जिसे काजल की तरह आंखों पर लगाया जाता है। यह भारत का बहुत ही पारंपरिक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट है, जो पाउडर की तरह होता है। कहा जाता है इसे बनाने के लिए अरब सागर में स्थित कोहिनूर नानक पत्थर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे सुरमेदानी की सहायता से लगाया जाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-एक काजल पेंसिल से कैसे पाएं अलग-अलग लुक, जानें काजल से जुड़े 5 आसान हैक्स

सुरमा कितने तरह के होते हैं-

बहुत से लोगों को यह लगता है कि सुरमा केवल काले कलर का होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। पता दें कि सुरमा दो तरह के होते हैं, पहला सफेद सुरमा और दूसरा काला सुरमा। जिसे महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से लगाना पसंद करती हैं। आपको यह आसानी से बाजार में मिल जाएंगे।

क्या है काजल?

How to make kajal

काजल ऐसा आई प्रोडक्ट है जिसे सुरमा की सहायता से बनाया जाता है। यह मुख्य तौर पर गाढ़े पेस्ट के रूप में होता है, जिसे अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। आजकल महिलाएं सुरमा की जगह काजल का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, आप काजल को घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। (काजल का इतिहास)

काजल कितने तरह के होते हैं-

आपको बाजार में काजल के कई तरह के प्रोडक्ट आसानी से मिल जाएंगे जैसे- लिक्विड काजल, जेल काजल, स्टिक काजल, पेंसिल काजल आदि। आप इसका काजल को अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं। वहीं, अगर आपको काले काजल के जगह कलर्ड काजल भी मिल जाएंगे। आप इसे डिफरेंट आउटफिट्स की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

सुरमा और काजल में अंतर-

kajal and surma which is best

  • सुरमा पाउडर की तरह होता है जबकि काजल लिक्विड कॉस्मेटिक प्रोडक्ट है।
  • सुरमा को कोहिनूर के पत्थर की सहायता से बनाया जाता है। वहीं, काजल को सुरमा की सहायता से बनाया जाता है।
  • सुरमा को आंखों पर सिंपल तरीके से लगाया जाता है। जबकि आप काजल से डिफरेंट तरीके से अपनी आंखों पर अप्लाई कर सकती हैं।
  • सुरमा केमिकल युक्त होता है वहीं काजल में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है।
  • कई शोध के अनुसार सुरमा आंखों के लिया फायदेमंद है। वहीं, बेकार कंपनी के काजल को लगाना से आंखों को नुकसान हो सकता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-आईलाइनर के भी होते हैं डिफरेंट टाइप, जानें कौन-सा है बेस्ट

काजल बनाने का तरीका-

Homemade kajal in hindi

  • काजल बनाने के लिए सबसे पहले आप 4-5 बादाम लेकर उन्‍हें जला लें।
  • आप बादामों को कम से कम से 10 मिनट तक जलाएं, ताकि बादाम क्रिस्‍प और डार्क हो जाएं।
  • इन्‍हें जलाने के दौरान इनके नीचे सेरेमिक प्‍लेट या कटोरी रख दें।
  • अब जले हुए बादामों की पीसकर पाउडर बना लें।
  • बारीक पाउडर में अब एलोवेरा जैल और नारियल तेल भी डाल दें।
  • इन सभी सामग्री को आप मिलाकर फ्रीजर में रख दें। बस आपका होममेड काजलतैयार है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हमारी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Shutterstock and Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।