हम सभी को अपने हाथों को सुंदर रखना पसंद होता है। इसलिए हम महीने में 1 बार ही सही लेकिन मैनीक्योर करवाते हैं। लेकिन आजकल हॉट ऑयल मैनीक्योर काफी ट्रेंड में है। इसमें गर्म तेल का इस्तेमाल स्किन और नाखूनों पर किया जाता है, ताकि नाखून और स्किन को पोषण मिल सके। अगर आप भी इसे करवाना चाहते हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम के बताए गए फायदे को भी जरूर जानें। इससे स्किन और नाखून दोनों ही अच्छे लगेंगे।
क्या है हॉट ऑयल मैनीक्योर
हॉट ऑयल मैनीक्योर एक नेल ट्रीटमेंट होता है। इसमें गर्म तेल का इस्तेमाल किया जाता है। यह नॉर्मल मैनीक्योर से थोड़ा अलग होता है। साथ ही, इसे करवाने में पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं। इसमें नाखूनों को फाइल करना, क्यूटिकल्स को साफ करना और मसाज करना शामिल होता है। इसके बाद नाखूनों ऑयल लगाया जाता है। इसमें बादाम का तेल, जैतून का तेल, जोजोबा तेल, विटामिन ई तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे नाखून को पोषण मिलता है।
हॉट ऑयल मैनीक्योर के फायदे
- हॉट ऑयल मैनीक्योर करवाने के कई सारे फायदे होते हैं। इसलिए आप भी इसे एक बार ट्राई कर सकती हैं।
- इसमें नाखूनों पर तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे क्यूटिकल्स पर अच्छे से अप्लाई किया जाता है। इससे नाखूनों को पोषण मिलता है। साथ ही, नाखून के टूटने की समस्या भी कम हो जाती है।
- नाखूनों में मजबूती लाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके नाखून की ऊपरी परत मजबूत होती है और उन्हें टूटने से बचाता है।
- यह मैनीक्योर क्यूटिकल्स को नर्म और मुलायम बनाता है, जिससे ड्राई और फटे हुए क्यूटिकल्स की समस्या कम होती है।
- नेल पॉलिश ज़्यादा समय तक टिके इसलिए भी लोग क्यूटिकल्स को हाइड्रेट रखते हैं।
- नाखूनों की चमक बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

आप भी नॉर्मल मैनीक्योर की जगह पर अपने हाथों में हॉट ऑयल मैनीक्योर करा सकते हैं। इससे आपके माखूनों को अच्छा पोषण मिलेगा। साथ ही, आपके नाखूनों की मजबूती भी बनी रहेगी। बस आप चाहें तो इसे करवाने से पहले सारी जानकारी सही तरीके से जान लें।
इसे भी पढ़ें: बिना केमिकल के अब घर पर ही कर सकते हैं हाथ और पैरों की सफाई, जानें मैनीक्योर और पेडीक्योर का ये आसान तरीका
नोट: नाखूनों पर किसी भी चीज को करवाने से पहले एक्सपर्ट राय लें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों