बिना केमिकल के अब घर पर ही कर सकते हैं हाथ और पैरों की सफाई, जानें मैनीक्योर और पेडीक्योर का ये आसान तरीका

सर्दियां शुरु हो गई है, मौसम के बदलाव के साथ त्वचा में भी बहुत से बदलाव होते हैं। इसके अलावा महिलाओं को रोजाना कपड़ा धोने से लेकर बर्तन धोने तक, कई घरेलू काम करने पड़ते हैं। डिटर्जेंट और डिशवाश के रोजाना उपयोग से हाथ ड्राई हो जाते हैं। बहुत से लोग आज भी अपने हाथ और पैर की देखभाल उतना नहीं करते हैं। बता दें कि सर्दियों के साथ साथ शादियों का भी सीजन शुरू होने वाला है। इसके अलावा हर कोई मैनीक्योर और पेडीक्योर नहीं करवा पाते हैं। इसलिए आज हम आपको घर पर ही मैनीक्योर और पेडीक्योर करने का तरीका बताएं, जिससे आप 5 रुपये से कम में घरेलू चीजों की मदद से मैनीक्योर और पेडीक्योर कर पाएंगे।
मैनीक्योर और पेडीक्योर के लिए सामग्री
- कास्टर शुगर
- नींबू
- मीठा सोडा
- बेसन या मुल्तानी मिट्टी
- फ्रेश मलाई, दूध, एलोवेरा, घी इसमें से कोई भी एक चीज
कैसे करें मैनीक्योर और पेडीक्योर
- सबसे पहले हाथ और पैर को गुनगुने पानी में भिगोकर रखें, ताकि पोर्स ओपन हो जाए और डेड स्किन निकल जाए।
- मैनीक्योर और पेडीक्योर करने के लिए पहले स्क्रब करना है।
- स्क्रब के लिए एक कटोरी में मीठा सोडा, कास्टर शुगर और नींबू के रस को मिलाएं।
- अब नींबू के छिलके में मिश्रण को लगाते हुए हाथ और पैर के त्वचा में रगड़े हुए जमे हुए मैल और डेड स्किन सेल्स को हटाएं।
- नींबू के छिलके और कास्टर शुगर की मदद से त्वचा में जमी हुई गंदगी अच्छे से साफ हो जाएगी।
- 5-7 मिनट तक अच्छे से रगड़ते हुए स्क्रब करें और जमी हुई गंदगी की सफाई करें।
इसे भी पढ़ें : Dark Lips: मौसम बदला और काले हो गए आपके गुलाबी होंठ? आजमाएं ये ब्यूटी टिप्स
पैर और हाथ में मास्क लगाएं
- मास्क बनाने के लिए बेसन या मुल्तानी मिट्टी में फ्रेश मलाई या फिर एलोवेरा, घी या दूध मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को अपने हाथों में लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- मास्क आपके स्किन को रिपेयर और सॉफ्ट करने में उपयोगी है।
- 10 मिनट बाद मास्क को निकालकर गुनगुने पानी से धो लें।
- हाथ और पैर को धोने के बाद कोई भी मॉइस्चराइजर क्रीम लगाएं।
इसे भी पढ़ें : Healthy Hair: बालों को बनाना है हेल्दी तो एक्सपर्ट के बताए गए टिप्स का रखें ध्यान
नोट- बहुत से लोगों को मीठा सोडा सूट नहीं करता है वो लोग इस पेस्ट और स्क्रब का उपयोग न करें। इसके अलावा मैनीक्योर और पेडीक्योर का यह तरीका एक बार में ही असरदार नहीं होगा इसलिए बेहतर रिजल्ट के लिए हर हफ्ते इसे करते रहें और निखरी हुई त्वचा को इंजॉय करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।