नेल्स की बेहतर केयर करने के लिए हम सभी समय-समय पर मेनीक्योर करवाती हैं। लेकिन बार-बार पार्लर जाना काफी खर्चीला होता है। ऐसे में घर पर भी नेल्स की बेहतर केयर की जा सकती है। इतना ही नहीं, नेल्स की केयर करने के लिए आप घर पर ही प्रोडक्ट भी बना सकती हैं।
आप अपने क्यूटिकल्स को हेल्दी बनाने के लिए घर पर ही क्यूटिकल क्रीम तैयार करें। जब आप घर पर क्यूटिकल क्रीम बनाती हैं तो इससे ना केवल आपके नेल्स की ग्रोथ अच्छी होती है, बल्कि यह उन्हें रिपेयर भी करता है।
साथ ही नेल्स को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए एक प्रोटेक्शन भी प्रदान करते हैं। यूं तो आपको मार्केट में भी क्यूटिकल क्रीम मिल जाएंगी, लेकिन यह काफी महंगी होती हैं। ऐसे में आप बेहद कम सामग्री व कम दाम पर इन्हें घर पर ही बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर क्यूटिकल क्रीम बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-
शिया बटर से तैयार करें क्यूटिकल क्रीम
जब घर पर क्यूटिकल क्रीम बनाने की बात हो तो आप शिया बटर और कुछ एसेंशियल ऑयल का इस्तेमालक करके एक बेहतरीन क्रीम तैयार कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- बीसवैक्स - 1 बड़ा चम्मच
- शिया बटर - 2 बड़े चम्मच
- लैवेंडर एसेंशियल ऑयल- 3-4 बूंदें
- ऑरेंज एसेंशियल ऑयल- 5 बूंदें
- विटामिन ई तेल का कैप्सूल
क्यूटिकल क्रीम बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक छोटे सॉस पैन में एक तिहाई पानी डालें और उसे उबालें।
- अब एक मेसन जार में बीसवैक्स और शिया बटर को ब्लेंड करें और उन्हें पानी के एक बर्तन में रखें। जिससे यह दोनों अच्छी तरह पिघलकर मिक्स हो जाएं।
- जब यह पानी में पिघल जाए तो बर्तन को सावधानी से बाहर निकालें।
- अब इसमें एसेंशियल ऑयल और विटामिन ई तेल को डालें। आप इन्हें तब तक मिलाएं जब तक कि सब कुछ अच्छी तरह से मिल न जाए।(घर पर आप भी आसानी से नेल पॉलिश बना सकती हैं, जानिए कैसे)
- अब आप इसे कमरे के तापमान में ठंडा होने दें और एक छोटे कंटेनर या जार में डालें। आप इन्हें सख्त होने तक ठंडा होने दें।
शहद से बनाएं क्रीम
शहद और खुबानी का तेल मिक्स करके भी आप एक नरिशिंग क्यूटिकल क्रीम बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- बीसवैक्स-50 ग्राम
- खुबानी का तेल- 100 एमएल
- 1 बड़ा चम्मच शहद
क्यूटिकल क्रीम बनाने का तरीका
- सबसे पहले डबल बॉयलर में बीसवैक्स डालकर उसे पिघलाएं।
- अब आप इसमें खुबानी का तेल और शहद डालकर उसे भी अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब आप इस मिश्रण को हल्का ठंडा करें और एक कांच के कंटेनर में डालें।
- आप इसे जमने तक ठंडा होने दें।
- आप इसे रोजाना इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: कहीं आपकी पसंदीदा नेल पॉलिश एक्सपायर तो नहीं है, ऐसे करें इसकी पहचान
नारियल और कोकोआ बटर से बनाएं क्रीम
कोकोआ बटर को स्किन हाइड्रेशन और पोषण प्रदान करने के लिए जाना जाता है। नारियल का तेल घावों को भरने के साथ-साथ सूजन को भी कम करता है।
आवश्यक सामग्री
- 50 ग्राम कोको बटर
- 50 एमएल कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल
क्रीम बनाने का तरीका
- सबसे पहले धीमी आंच पर कोकोआ बटर और नारियल तेल को एक साथ गर्म करें।
- आप इसे अच्छी तरह से हिलाएं और एक कंटेनर में स्टोर करें।
- आप इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें और जमने दें।
- इसे रोजाना इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें:एक्सपायरी मेकअप से हो जाएगा चेहरा खराब, ऐसे करें पहचान
तो अब आप भी इन तरीकों को अपनाकर क्यूटिकल क्रीम तैयार करें और अपने नेल्स व क्यूटिकल्स की बेहतर तरीके से देखभाल करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों