घर पर आप भी आसानी से नेल पॉलिश बना सकती हैं, जानिए कैसे

लगभग हर लड़की और महिला नेल पॉलिश लगाने का शौक रखती है। नेल पॉलिश लगाने का आखिर शौक क्यों न रखें, इससे हाथों की शोभा जो बढ़ जाती है। नेल पॉलिश लगाने से सिर्फ हाथों की नहीं बल्कि, चेहरे की रंगत भी और स्टाइल भी सुंदर लगने लगती है। कई महिला या लड़की डिफरेंट-डिफरेंट शेड्स के नेल पेंट्स लगाती हैं तो कई लड़कियां एक ही शेड्स लगाना पसंद करती हैं।
लेकिन, हर बार नेल पॉलिश खरीदने के लिए महिलाएं और लड़कियां बाज़ार का ही रुख करती हैं। ऐसे में अगर आपसे यह बोला जाए कि आप बाज़ार से न खरीदकर घर पर भी नेल पॉलिश बना सकती हैं, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? खैर, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप भी आसानी से घर पर नेल पॉलिश बना सकती हैं। जी हां, इस लेख में हम आपको घर पर नेल पॉलिश बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
नेल पॉलिश बनाने का पहला तरीका

शायद आपको मालूम न हो लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप नेचुरल तरीके से भी घर पर नेल पॉलिशआसानी से बना सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि, इस नेल पॉलिश से नाखूनों को एक अलग अंदाज में पॉलिश कर सकती हैं। घर पर नेचुरल तरीके से नेल पॉलिश (Nail Polish) बनाने के लिए आपको इन चीजों की ज़रूरत पड़ेगी।
सामग्री
- मेहंदी पाउडर-1 चम्मच
- गुड़-50 ग्राम
- लौंग-10
नेल पेंट बनाने का तरीका
- नेल पेंट बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लीजिए।
- अब इसे आप एक कटोरी में रखें और बीच में स्थान बनाकर इसमें लौंग को रख दें।
- इसके बाद ऊपर से एक अन्य कटोरी को रखकर गैस पर रखें।
- लगभग 8-10 मिनट तक कटोरी को गर्म करें। इसमें से कुछ भाप निकलेगा, जो कुछ समय बाद पानी में बदल जाएगा।
- इसके बाद इस भाप में मेहंदी पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- अब आप मिश्रण में से लेकर नाखूनों पर कोट लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:कहीं आपकी पसंदीदा नेल पॉलिश एक्सपायर तो नहीं है, ऐसे करें इसकी पहचान
घर पर तैयार नेल पेंट के फायदे

कहा जाता है कि घर पर इस तरह से तैयार किया हुआ नेल पॉलिश नाखूनों पर काफी समय तक रहता है। कुछ लोगों का मानना है कि ये नेल पेंट नाखूनों को किसी भी नुकसान से दूर रखता है। इसके इस्तेमाल से नेल्स का रंग परिवर्तन नहीं होता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इससे नेल्स के आसपाल सूजन या दर्द से रहता मिलेगा और साथ में नाख़ून भी पीले नहीं होंगे। इस नेल पॉलिश को लेकर ये भी कहा जाता है कि ये आपके नाखून पर कम से कम 2 सप्ताह तक टीका रहेगा। नाखून पर लगाने के लिए आप नेल पेंट ब्रश या फिर कॉटन का भी सहारा ले सकती हैं।
नेल पेंट बनाने का दूसरा तरीका

गुड़, लौंग और मेहंदी पाउडर के इस्तेमाल के अलावा भी आप दूसरे तरीके से नेल पेंट बना सकती हैं। दूसरे तरीके से नेल पेंट को बनाने के लिए आपको कुछ अधिक सामानों की ज़रूरत पड़ेगी। नेल पेंट बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की खरीदारी बाज़ार से भी करनी पड़ सकती हैं। हां, जब आप इन चीजों को खरीदकर घर लाए तो छोटे बच्चों से इन चीजों को दूर ही रखें। इन चीजों पड़ेगी ज़रूरत-
सामग्री
- सैल्यूलाइड
- रंग
- अल्कोहल
- एसीटोन
- इथाइल एसीटेट
- ईस्टर गम
- एमाइल एसीटेट और
- रेजिन
नेल पेंट बनाने का तरीका

- इसके लिए सबसे पहले रंग को अल्कोहल में मिला लिया जाता है।
- अब इस मिश्रण में एमाइल एसीटेट और एसीटोन डालकर अच्छे से मिक्स कर दिया जाता है।
- मिक्स करने के बाद इसे एयर टाईट बोतल में कुछ देर के लिए रख दिया जाता है, ताकि अल्कोहल उड़े नहीं।
- 2-3 दिन बाद इसमें सैल्यूलाइड डालकर छोड़ दिया जाता है।
- अब इसमें रेजिन (एक तरह से चिपकने वाला पदार्थ) डालकर अच्छे से मिक्स कर दिया जाता है और शीशे की बोतल में रख दिया जाता है।
- अब इसमें फिर से हल्का रंग डालकर अच्छे से मिक्स कर दिया जाता है और नाखूनों पर अप्लाई किया जाता है।
- कई लोग नाखूनों पर चिपकने के लिए ईस्टर गम का भी इस्तेमाल करते हैं।
इसे भी पढ़ें:मेकअप में लिप लाइनर को इन अलग-अलग तरीकों से करें इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानिए
नोट: यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। अगर बताएं गए दोनों ही तरीके से नेल पेंट बनाकर नाखूनों पर अप्लाई करना चाहते हैं, तो किसी ब्यूटी एक्सपर्ट या विशेषज्ञ से इसके बारे में जरुर सलाह लें। कई बार रासायनिक चीजों से तैयार नेल पॉलिश नाखूनों के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले सलाह ज़रूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।