herzindagi
wedding mehndi pic

Turkish Mehndi Art: मेहंदी में कुछ इस तरह उकेरें टर्किश आर्ट, देखते रह जाएंगे लोग

हाथों में टर्किश मेहंदी डिजाइन लगाएंगी, तो आपके हाथों की खूबसूरती को निहारते रह जाएंगे सब लोग। 
Editorial
Updated:- 2023-12-12, 14:40 IST

मेहंदी लवर महिलाएं हमेशा ही मेहंदी की नई डिजाइंस की तलाश में रहती हैं। खासतौर पर शादी या त्‍योहारों पर उन्‍हें यदि मेहंदी लगानी है, तो हर बार नई डिजाइन की तलाश उन्‍हें रहती है। ट्रेडिशनल भारतीय अंदाज की मेहंदी डिजाइंस में भी बहत वैरायटी हैं, मगर आप इस वेडिंग सीजन कुछ नया और सबसे हट कर ट्राई करना चाहती हैं, तो आज हम आपको टर्किश मेहंदी के कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्‍हें आप हाथों और पैरों दोनों पर लगवा सकती हैं। 

क्‍या है टर्किश मेहंदी की खासियत ? 

विश्‍व के मानचित्र में टर्की एक छोटा सा देश है, जिसकी आधी धरती एशिया महाद्वीप में है और आधी यूरोप महाद्वीप में है। इसलिए यहां की कला शैली में इस्‍लामिक और पश्‍चमी दोनों की छाप नजर आती है। टर्की में ओटोमन कला प्रसिद्ध है। आपको यहां की पेंटिंग से लेकर कालीन, कपड़ों और खिड़की दरवाजों पर भी यह कला देखने को मिल जाएगी। इसमें ज्‍यामितीय पैटर्न और डिजाइंस में रंग, रेखा और लय का बहुत अच्‍छा संतुलन बैठाया जाता है। इसके साथ ही टर्किश कला में आपको नेचर खूब देखने को मिलेगा। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि टर्की में भी शादी से पहले मेहंदी की रस्‍म होती है। इस रस्‍म में दुल्‍हन के हाथों में मेहंदी लगाई जाती है और दुल्‍हे के हाथों की सबसे छोटी उंगली में भी मेहंदी लगाई जाती है। यहां की मेहंदी में आपको ओटोमन कला जरूर देखने को मिलेगी और यह आपको पसंद भी आएगी। इसलिए आप भी शादी के अवसर पर अपने हाथों में टर्किश मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- X Mehndi Designs: हथेली में X बनाकर लगाएं मेहंदी की ये डिजाइंस

mehndi designs turkish art pic

कर्व टर्किश मेहंदी डिजाइन 

अगर आपको बहुत ज्‍यादा हैवी मेहंदी डिजाइन हाथों पर नहीं लगवानी है, तो आपको ऊपर तस्‍वीर में दिखाई गई मेहंदी डिजाइन का चुनाव करना चाहिए। इसमें आप फूल पत्‍ती के साथ ही घुमाओदार टोम्‍ब भी देख सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप कम समय में हाथों पर लगवा सकती हैं। 

Turkish Mehndi Art pic

फूल और पत्‍ती वाली टर्किश मेहंदी डिजाइन 

तर्किश मेहंदी घुमावदार होती है। पूरी मेहंदी डिजाइन ही कर्व पर टिकी होती है।आप कर्व को भरने के लिए फूल-पत्‍ती की बेल बना सकती हैं। कर्व में भी आप अच्‍छी-अच्‍छी डिजाइन बना सकती हैं और इसे हाथों में जिग-जैग अंदाज में आप बना सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Lotus Mehndi Designs For Dev Diwali 2023: हाथों में कमल खिलाएं, मेहंदी की ये डिजाइंस देखें

turkish mehndi designs for wedding new

झरोखा मेहंदी 

टर्किश आर्ट में आपको झरोखे भी खूब देखने को मिलेंगे और यह उनकी वास्‍तुकला का एक हिस्‍सा हैं। इसलिए इस शैली को आप उनकी मेहंदी आर्ट में भी देख सकती हैं। इस डिजाइन का एक नमूना आप ऊपर दिखाई गई तस्‍वरी में देख सकती हैं। इसमें आपको कर्व एवं झरोखा के साथ इंट्रीकेट डि‍जाइन देखने को मिल रही है। इस डिजाइन को आप थोड़ा भारतीय टच भी दे सकती हैं और इसमें केरी या फिर मोर आदि डिजाइन बना सकती हैं। 

turkish mehndi designs picture

जाल मेहंदी डिजाइन 

टर्किश कला शैली में आपको जाल भी देखने को मिलेगा। जाल आर्ट इस्‍लामिक आर्ट की मुख्‍य शैली भी कही जा सकती है। मेहंदी में भी यह आपको देखने को मिलेगी। ऊपर वाली तस्‍वरी में आप इसकी झलक देख भी सकती हैं। यहां आपको फूल, केरी के साथ जालदार डिजाइन दखने को मिलेगी। आप भी इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं। यह थोड़ी सी घनी नजर आएगी और हाथ भरे-भरे दिखेंगे। 

turkish mehndi for wedding  pic

पत्‍ती मेहंदी डिजाइन 

आप तरह-तरह के कर्व से नई-नई मेहंदी डिजाइन हाथों पर बना सकती हैं। इस तस्‍वीर में आप देख भी सकती हैं है कि छोटी-छोटी पत्तियों की मदद से कितनी खूबसूरत डिजाइन हाथों में उकेरी गई है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन आप किस भी अवसर पर हाथों में लगवा सकती हैं। 

 

 इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।