herzindagi
different designs of mehndi pic

X Mehndi Designs: हथेली पर X बनाकर लगाएं मेहंदी की ये डिजाइंस

हाथों में मेहंदी लगाने के आसान और खूबसूरत डिजाइंस की तलाश कर रही हैं, तो आपको एक बार आर्टिकल में लिखी हुई डिजाइंस पर गौर फरमाना चाहिए। 
Updated:- 2024-02-14, 12:23 IST

मेहंदी हाथों में लगे या पैरों में, बालों में लगे या शरीर के किसी और अंग में, त्‍वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने में इसका बड़ा योगदान रहा है। अगर हाथों की मेहंदी की बात करें तो अब इसमें आपको डिजाइंस की एक कैटलॉग मिल जाएगी। आप किसी भी तरह से और किसी भी आकार-प्रकार से मेहंदी हाथों में लगा सकती हैं। हम पहले भी मेहंदी पर दर्जनों आर्टिकल्स कर चुके हैं और आपको मेहंदी के तरह-तरह के आकार-प्रकार के डिजाइंस बनाना सिखा चुके हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप अंग्रेजी के अल्फाबेट X से कैसे मेहंदी की खूबसूरत डिजाइंस बना सकती हैं। 

आपको बता दें कि आप X को ही कई आकार-प्रकार से बना सकती हैं। भारतीय मेहंदी डिजाइंस में आपको जाल डिजाइंस बहुत देखने को मिलेंगी और इस डिजाइन को आप X की मदद से बना सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप सिंगल, डबल और ट्रिपल X की मदद से कौन-कौन सी मेहंदी डिजाइंस हाथों पर लगा सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- मेहंदी के ये मिनिमल डिजाइंस दुल्हन के लिए हैं बेहद खास

x mehndi designs for hand

सिंगल X मेहंदी डिजाइन 

आप ऊपर जो तस्‍वीर देख रही हैं, उसमें साफ देख सकती हैं कि हथेली के केंद्र बिंदु को क्रॉस करती हुई दो लाइन जा रही हैं और फिर चारों खानों में अलग-अलग डिजाइन बनाई गई हैं। मेहंदी की यह डिजाइन आप खुद भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको थोड़ी बहुत भी कीप चलानी आती है, तो आप इस डिजाइन को हाथों में उकेर सकती हैं। इसके लिए आप आसान चेक या कैरी डिजाइंस का चुनाव कर सकती हैं। अगर आपकी हथेली बड़ी है, तो यह डिजाइन आपके हाथों पर बहुत जचेंगी। छोटी हथेली वाले लोग इस डिजाइन को यदि आपने हाथों पर लगा लेते हैं, तो इससे आपके हाथ भरे-भरे और छोटे नजर आएंगे। इस मेहंदी डिजाइन की यह भी खासियत है कि बहुत कम समय और बिना ज्‍यादा दिमाग लगाए ही आप इस डिजाइन को हाथों पर उकेर सकती हैं। 

mehndi for big hands

डबल X मेहंदी  डिजाइन 

इस तस्‍वीर में आपको मल्‍टीपल क्रॉस नजर आ रहे होंगे। मगर इस बात पर भी गौर करें कि हर खाना बराबर आकार का है। ऐसा केवल वही मेहंदी आर्टिस्ट लगा सकता है, जिसके हाथ इस कला में सधे हुए होंगे। यदि आप मेहंदी लगाने में माहिर नहीं हैं, तो आपको हथेली के दोनों तरफ एक आकार के दो क्रॉस बनाने चाहिए जिनकी रेखा एक-एक रेखा ऊपर और नीचे एक दूसरे को काट रही हो और बीच में ईंट का आकार बन रहा हो। इसके बाद आप ईंट के अंदर भी एक क्रॉस बना सकती हैं। यह आपको तय करना है कि आपको सिंपल लाइन खींच कर क्रॉस बनाना है या फूल-पत्ती की बेल बनाकर क्रॉस बनाना है। 

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें- Google Year in Search 2023: साल 2023 में ये मेहंदी डिजाइंस (Mehndi Designs) रहे ट्रेंड का हिस्सा

x mehndi

ट्रिपल X मेहंदी डिजाइन 

ऊपर तस्‍वीर में दिख रही डिजाइन के लिए आप हथेली के बीचों-बीच तीन X एक दूसरे की रेखा को काटते हुए बनाएं। इसके बाद आप दोनों किनारों पर 2-2 X एक-दूसरे की रेखा को टच करते हुए बनाएं। फिर जब हथेली पर सुंदर सा जाल बन जाए तो आप उसे अन्‍य डिजाइन से भर सकती हैं। वैसे तो यह मेहंदी डिजाइन छोटे और बड़े किसी भी आकार के हाथों पर आप बना सकती हैं, मगर बेहतर होगा कि बड़ी हथेली वाले हाथों पर आप यह मेहंदी डिजाइन लगाएं। अब आप चाहें तो हर जाल के अंदर एक छोटा-सा कोई मोटिफ डिजाइन बना दें। इससे आपके हाथ भरे हुए भी नजर आएंगे और सुंदर भी लगेंगे। 

अगर आप भी कम समय और मेहनत में लगने वाली मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो ऊपर X अल्फाबेट की मदद से बनने वाली डिजाइन को एक बार ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी आप तीज-त्योहार या किसी शादी के अवसर पर लगा सकती हैं। आप इन मेहंदी डिजाइंस को खुद भी लगा सकती हैं, बस आपको कीप अच्‍छे से चलानी आती हो। मेहंदी के ये डिजाइन छोटे कोन से भी लग जाएगी। साथ ही यह थोड़ी बोल्‍ड होती है, तो रचने के बाद बहुत ही खूबसूरत लगती है। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।