चाहती हैं कैटरीना कैफ जैसी फ्लॉलेस स्किन तो ट्राय करें उनका ब्यूटी रूटीन

इस बात में कोई शक नहीं है कि ब्रिटिश इंडियन बॉलीवुड दीवा कैटरीना कैफ बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन हैं। कैटरीना का नाम बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में आता है जो मेकअप में तो अच्छी लगती ही हैं मगर बिना मेकअप भी बहुत अच्छी लगती हैं। कैटरीना कैफ की बटरी और ग्लोइंग स्किन ही उन्हें खूबसूरत लुक देने के लिए काफी है। तो चलिए जानते हैं कि कैटरीना ऐसा क्या करती हैं कि जो उनकी स्किन इतनी ग्लोइंग और फ्लॉलेस है।
Read More: करिश्मा की तरह अपनी उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए आज ही ट्राई करें ये गोल्डन ड्रिंक

कैटरीना का डाइट प्लान
अच्छी स्किन के लिए बहुत जरूरी है कि आपकी डाइट भी अच्छी और बैलेंस हो। इस बात का कैटरीना पूरा ध्यान रखती हैं और अपनी डाइटीशियन बताई बातों को पूरे तौर पर महत्व देती हैं। कैटरीना की डाइट कुछ इस प्रकार है।
- कैटरीना सुबह उठने के तुरंत बाद 4 ग्लास पानी पीती हैं। पानी बॉडी के मैटाबॉलिजम को बढ़ाता है और बॉडी में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालता है।
- कैटरीना ग्लोइंग स्किन के लिए अकाई बेरी और व्हाइट ग्रास पाउडर जैसे फूड सप्लीमेंट खाती हैं
- कैटरीना मैक्रोबायोटिक डाइट लेती हैं। इसमे वह उबली हुई सब्जियां और फल हर 2 घंटे में खाती हैं। कैटरीना खाने में कार्बोहाइड्रेट्स बिलकुल भी नहीं लेतीं। वह ज्यादातर वही खाना खाती हैं जो फाइबर में हाई होता है
- ब्रेकफास्ट में कैटरीना केवल ओटमील ही खाती हैं।
- लंच में कैटरीना ग्रिल्ड फिश और ब्राउन ब्रैड पर बटर लगा कर खाती हैं।
- शाम के वक्त कैटरीना ब्राउन ब्रैड पर पीनट बटर लगा कर खाती हैं
- डिनर में उन्हें सूप्स , फिश, चपाती और ग्रिल की हुई हरी सब्जियां खाना पसंद हैं।
Read More: कैटरीना को रसोई में उनकी बहन इसाबेला ने इस तरह ऑम्लेट बनाना सीखाया, देखें ये वीडियो
एक्सरसाइज रुटीन
केवल खाने और कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल करने भर से त्वचा खूबसूरत नहीं बनती इसके लिए एक्सरसाइज भी करनी होती है। कैटरीना इस बात को बखूबी फॉलो करती हैं। कैटरीना का एक्सरसाइज रूटीन कुछ इस प्रकार है।
- कैटरीना रोज सुबह योगा करती हैं। इस वजह से उनकी बॉडी स्वेल्ट एंड टोंड रहती है।
- फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला भी उन्हें रोज ट्रेंड करती हैं।
- कैटरीना कोर और एग एक्सरसाइज भी रोज करती हैं और जॉगिेंग करना उन्हें सबसे अच्छा लगता है।
Read More: शरीर का एक हिस्सा है फैटी तो ऐसे करें उसे पतला
ब्यूटी सीक्रेट्स
अपनी सेहत के साथ ही कैटरीना अपनी ब्यूटी का भी बहुत ध्यान रखती हैं और कुछ काम वह कभी भी करना नहीं भूलतीं।
- कैटरीना सोने से पहले हमेशा अपना चेहरा अच्छे से साफ करती हैं। कैटरीना अपनी त्वचा को साफ करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करती हैं।
- कैटरीना अपनी स्किन टाइट रखनें के लिए नाइट क्रीम भी लगाती हैं। वैसे हर महिला जो 30 से अधिक उम्र की हो गई है उसे स्किन टाइटनिंग के लिए नाइट क्रीम जरूर लगानी चाहिए।
- कैटरीना दिन में कई बार अपना चहरा फेस वॉश से साफ करती हैं और फिर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं।
- कैटरीना हर 15 दिन में स्किन क्लीनिंग जरूर कवाती हैं। इससे त्वचा से चिपके डेड स्किन निकल जाती है और स्किन में ग्लो आ जाता है।
मेकअप आइडिया
मेकअप आपकी ब्यूटी को इनहैंस करता है मगर इसे सही तरह से यूज किया जाए तो ही इसका फायदा होता। अगर मेकअप ज्यादा किया जाए या फिर बैलेंस्ड न हो तो चेहरा भद्दा लगने लगता है। कैटरीना इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं और अपनी स्किन टोन पर अच्छा लगने वाला मेकअप ही करती हैं।
- कैटरीना को मेकअप करने का बिलकुल शॉक नहीं है। इसलिए जब वो शूटिंग पर नहीं होतीं तो वो केवल लिपग्लॉस ही लगाती हैं।
- कैटरीना मुस्लिन फेब्रिक में बर्फ रख कर चेरहे की सिकाई करती हैं।
- कैटरीना एपरीकॉट ऑयल से चेहरे की मसाज करती हैं।
- चेहरे पर एसपीएफ युक्त मॉइश्चराइजर लगाए बिना कैटरीना घर से बाहर नहीं निकलती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।