herzindagi

शरीर का एक हिस्सा है फैटी तो ऐसे करें उसे पतला

कुछ महिलाएं पतली तो बहुत होती हैं लेकिन उनकी जांघें बहुत मोटी होती हैं। जो कि दिखने में अच्छी नहीं लगती हैं। इसी तरह से बहुत सी पतली लड़कियों की बाजुएं काफी मोटी होती हैं। यह भी देखने में अच्छी नहीं लगती हैं। ऐसा बहुत सी महिलाओं के साथ होता है कि किन्हीं के शरीर का एक हिस्सा मोटा होता है तो किसी का एक हिस्सा पतला... जो कि दिखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है।  ऐसा दरअसल शरीर के कुछ हिस्सों में अधिक फैट चढ़ जाने की वजह से होता है। इस एक्स्ट्रा फैट की खराबी यह है कि यह डायटिंग करने से भी नहीं जाती है। इसके लिए अलग से एक्सरसाइज करनी पड़ती है। तो आज इस स्लाइडशो में हम जानते हैं कि कैसे शरीर के ऊपर इकट्ठी हुई एक्स्ट्रा चर्बी को कैसे कम किया जा सकता है-

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 31 May 2018, 18:05 IST

जांघों की चर्बी को ऐसे करें कम

Create Image :

जांघों की चर्बी कम करने के लिए साइक्लिंग विशेष रूप से लाभदायक है। इससे जांघों और पिंडलियों की मांसपेशियों की कसरत होती है। रोजाना एक घंटे सुबह साइक्लिंग करें। साइकलिंग के लिए आप साइकिल चला सकती हैं या फिर जिम में इस्‍तेमाल होने वाली साइकिल पर रोजाना आधे घंटे व्‍यायाम कर सकती हैं। 45 मिनट की साइक्लिंग से 300 कैलोरी तक खर्च की जा सकती है। इससे 15 दिन में ही आपकी जांघों की चर्बी खत्म हो जाएगी। 

Read More: पेट, कमर और बाजू के फैट को तेजी से कम करती है आपके किचन में रखी ये सफेद चीज

ऐसे करें डबल चिन कम

Create Image :

पतली से पतली लड़कियों के डबल चिन होते हैं। ऐसा जॉ लाइन के तरफ चर्बी बढ़ने से होती है जो कि गलत तरीके से बैठने के कारण होता है। इसे जॉ टोनिंग  एक्सरसाइज के द्वारा कम किया जा सकता है। में होंठों को बंद करें और मुंह की मांसपेशियों को अंदर को खीचें। अपने जबड़े को सीध में लाने की कोशिश करें। नीचे वाले जबड़े को ढीला छोड़ दें। इस एक्सरसाइज को लगभग 10 मिनट के लिए करें। 

बाजुओं की चर्बी

Create Image :

कुछ लड़कियों के हाथ और अंडरआर्म्स में एक्स्ट्रा चर्बी इकट्टी हुई होती है। इसे कम करने के लिए वेट लिफ्टिंग करें। वेट लिफ्टिंग की मदद से अंडरआर्म की बगल से चर्बी तो गायब होगी ही, साथ ही इससे आपके शोल्डर स्ट्रैट और मजबूत बनेंगे। 

Read More: हिप्‍स और थाई के बढ़ते फैट ने बिगाड़ दी है आपकी बॉडी की शेप तो ये 5 योगासन करें

 

हिप्‍स की चर्बी

Create Image :

हिप्‍स के आसपास की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए स्‍क्‍वेट्स बेहतर उपाय है। यह एक आसान एक्सरसाइज है जिसे आप घर पर भी कर सकती हैं। यह एक्‍सरसाइज न केवल आपके हिप्‍स के फैट का कम करने में मदद करती है बल्कि पैर की मांसपेशियों को भी टोन करती है।

कमर की चर्बी

Create Image :

कमर की चर्बी को कम करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज परफेक्ट एक्सरसाइज हैं। यह एक्सरसाइज बॉडी से फैट कम करता है। कार्डियो एक्‍सरसाइज मेटाबॉलिज्‍म को नियंत्रित रखती है और अतिरिक्‍त कैलोरी जलाने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज से कमर के आसपास की चर्बी तो कम होती ही है और हृदय भी मजबूत बनता है।

पेट की चर्बी के लिए करें कपालभाति

Create Image :

आजकल अधिकतर महिलाओं के पेट निकलने की समस्या होती है। पतली से पतली लड़की के पेट निकला रहता है। इस पेट को कम करने के लिए कपालभाति एक बेहतर योग है। रामदेव बाबा के अनुसार कपालभाति से पेट की चर्बी तब घटेगा जब इसको आप नियमित रूप प्रतिदिन से 15 से 20 मिनट तक करते हैं। कपालभाति सिर्फ आपके पेट की चर्बी को ही नहीं घटाता बल्कि मोटापा को भी कम करने में अहम रोल निभाता है।