किसी साड़ी पहनी महिला के कमर पर स्ट्रेच मार्क्स दिखते ही कई दूसरे लोग मुंह सिकोड़ने लगते हैं और दूसरी महिलाएं साड़ी के पल्लू से स्ट्रेच मार्क्स को ढकने की सलाह देने लगती हैँ। लेकिन इसमें शर्म कैसी?स्ट्रेच मार्क्स तो हर महिला को होते हैं और ये बात सबको मालूम है। खासकर प्रेग्नेंसी के बाद तो हर महिला को स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। फिर भी महिलाएं इसे लेकर परेशान होती है।
अगर आपके भी स्ट्रेच मार्क्स हैं और आपको इनकी वजह से शर्म आती है तो आज ही सबसे पहले अपने शर्म से पीछा छुड़ाइए। क्योंकि स्ट्रेच मार्क्स होना एक सामान्य बात है। उसके बाद दादी मां का ये कॉफी का नुस्खा ट्राय करें। इससे स्ट्रेच मार्क्स ठीक हो जाएंगे।
कहां होते हैं स्ट्रेच मार्क्स?
सामान्यत: स्ट्रेच मार्क बगल, पेट, स्तन, जांघों, हिप्स, कमर और नितंबों पर होते हैं। क्योंकि मोटे होने के दौरान शरीर के इन्हीं जगहों पर सबसे पहले चर्बी जमा होती है। जिससे वसा बढ़ने से त्वचा में खिंचाव उत्पन्न होता है और जब महिलाएं इस चर्बी को कम करती हैं तो ये खिंचाव मार्क्स के रुप में नजर आते हैं।
परिणीति चोपड़ा के स्ट्रेच मार्क्स
स्ट्रेच मार्क्स होने से कई महिलाएं घबरा जाती हैं और उसे छुपाने के लिए क्रॉप टॉप पहनना छोड़ देती हैं। जबकि स्ट्रेच मार्क्स होना एक आम बात है जो हर किसी को होते हैँ। परिणीति चोपड़ा को भी स्ट्रेच मार्क्स है और उन्होंने इसके साथ अपनी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकांट पर भी एक बार डाली थी। ऐसे में आपको किस बात की शर्म। इसलिए शर्म ना करें और केवल ये कॉफी वाला उपाय ट्राय करें और कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाएं।
कोको बटर के साथ कॉफ़ी
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए कॉफी को कोको बटर (मक्खन) के साथ इस्तेमाल करें। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सक्रिय तत्व हमारे स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को साफ करने का काम करता है। साथ ही कॉफी का कलर स्किन के रंग को एक समान बनाकर उसकी रंगत निखारता है। इसके अलावा यह स्किन को एक्सफोलिएट कर टोन करता है।
वहीं बटर स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज़ कर सॉफ्ट बनाता है। जब आप इन दोनों का इस्तेमाल साथ में करती हैं तो ये स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ ही उसकी रंगत भी निखारता है और स्ट्रेच मार्क्स के दाग को स्किन के बाकी रंग के साथ मिला देता है। जिससे स्ट्रेच मार्क्स के दाग छुप जाते हैं।
कैसें करें इस्तेमाल
- 1 चम्मच कॉफ़ी के साथ 1 चम्मच पिघला हुआ कोको बटर मिलाएं।
- इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
- इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए इसे धीरे-धीरे स्क्रब करें।
- फिर हल्क़े गर्म पानी से धो लें
- बेहतर रिज़ल्ट के लिए इसे एक सप्ताह तक रोजाना इस्तेमाल करें। आपको खुद फर्क नजर आने लगेगा।

स्ट्रेच मार्क्स स्किन टोन के साथ हो जाते हैं बैलेंस
स्ट्रेच मार्क्स को हमेशा के लिए हटाना नामुमकिन होता है।क्योंकि ये अपनी स्किन ही होती है जिस पर बार-बार मोटे-पतले होने की वजह से निशान पड़ जाते हैं। तो ये एक तरह से स्किन ही जिसे हटाने की जरूरत नहीं है बल्कि उसके रंग को दबाने की जरूरत है। ऐसे में आप ऊपर बताया गया कॉफी और कोक बटर का नुस्खा ट्राय करें। इससे स्ट्रेच मार्क्स स्किन के रंग के साथ मिलकर नहीं दिखेंगे।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों