herzindagi

स्किन को soft और glowing बनाने के लिए ट्राय करें ये 5 homemade scrubs

बढ़ते प्रदुषण के कारण हमारी स्किन dead हो जाती है। ऐसा स्किन में जमे dead पार्टिकल्स के कारण होता है। जब ये dead पार्टिकल्स स्किन में अधिक दिनों तक जमा होते हैं तो चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या हो जाती है। इसलिए कॉलेज और जॉब पर जाने वाली महिलाओं को इन कील-मुहांसों का ज्यादा सामना करना पड़ता है। अगर आप भी ऐसी महिलाओं में से एक हैं तो ये 5 homemade scrubs आपकी मदद कर सकते हैं। ये homemade scrubs आपके चेहरे पर से कील-मुहांसे तो हटाएंगे ही साथ ही चेहरे पर नैचुरल ग्लो भी लाएंगे।  तो आइए इस स्लाइडशो में जानते हैं ये homemade scrubs बनाने के तरीके और लाते हैं अपने चेहरे पर ग्लो। 

Samridhi Breja

Her Zindagi Editorial

Updated:- 26 Oct 2017, 17:10 IST

चीनी से करें चेहरे को moisturize

Create Image : Image Courtesy: Shutterstock

चीनी केवल खाने का ही स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि ये आपकी कई सारी जरूरतों को भी पूरा करती है। इन जरूरतों के आलावा चीनी का आपके चेहरे को सॉफ्ट बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। चीनी में कई तरह के carbohydrate मौजूद होते हैं जिसके कारण ये स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं और चेहरे की स्किन को moisturise करने का काम करते हैं। शुगर स्क्रब बनाने के लिए चीनी और नींबू का घोल बना लें और उससे कुछ देर तक चेहरे पर मसाज करें। इससे स्किन से सारे dead पार्टिकल्स निकल जाएंगे और इससे चेहरे पर ग्लो भी आएगा।

पपीते से करें dead स्किन का सफाया

Create Image : Image Courtesy: Shutterstock

हर कोई जानता है कि पपीता खाने से स्किन में ग्लो आता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि पपीते को स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है? पपीते में विटमिन A और Papain enzyme मौजूद होते हैं जो dead स्किन का सफाया करते हैं। पपीते का होममेड स्क्रब बनाने के लिए पपीते को मसल कर उसमें थोड़ा सा चीनी, बादाम का तेल या शहद मिलायें। इस स्क्रब का रोज़ाना इस्तेमाल करने से आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।  

टमाटर से बनायें चेहरे को पिम्पल्स फ्री

Create Image : Image Courtesy: Shutterstock

टमाटर स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं क्योंकि टमाटर में काफी मात्रा में vitamin C, potassium, folate और vitamin K होते हैं। इस कारण ये स्किन moisturiser भी काम करता है। टमाटर का स्क्रब बनाने के लिए टमाटर और चीनी का घोल बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन हमेशा पिम्पल फ्री रहेगी।

Cocoa से करें चेहरे को रिपेयर

Create Image : Image Courtesy: Shutterstock

Cocoa में काफी मात्रा में antioxidants होते हैं जिस कारण ये स्किन को रिपेयर करने का भी काम करते हैं। इसके अलावा इसमें nitric oxide भी मौजूद हैं जो blood circulation में भी मदद करता है। Cocoa में आप शहद या पानी मिलाकर इसे होममेड स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। ये स्किन से dead पार्टिकल्स निकालकर स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

चावल से रखें चेहरे को tan free

Create Image : Image Courtesy: Shutterstock

चावल खाने के साथ चेहरे पर भी लगाने के काम आता है। दरअसल चावल में vitamin B1 होते हैं इसलिए ये चेहरे के pores में जाकर dead पार्टिकल्स का सफाया करता है और स्किन को स्मूथ और ब्राइट बनाने का काम करता है। चावल का स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पीस लें और फिर इसे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन स्मूद और ग्लोइंग बनेगी।