Karwa Chauth 2022: परफेक्ट लुक के लिए शहनाज हुसैन के ये टिप्स आएंगे काम

अक्सर महिलाएं करवा चौथ के लिए खास तैयारियां करती हैं। वह चाहती हैं कि उनके लुक में जरा सी भी कमी न रहे। इसके लिए वह आउटफिट से लेकर मेकअप पर खास ध्यान देती हैं। अगर आप इस करवा चौथ एकदम परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं तो शहनाज हुसैन के ये टिप्स आपके काम आएंगे।
मेहंदी डिजाइन
मेहंदी लगाने के 1-2 घंटे बाद इस पर नींबू का रस और चीनी मिलाकर हाथों में लगाएं। मेहंदी जितनी देर तक हाथों में लगी रहेगी, रंग उतरा ही गहरा होगा। जब मेहंदी सूख जाए, तब इसे खुरचकर निकाल लें। मेहंदी को धोकर न हटाएं। इसके बाद हाथों में तेल लगाएं और कुछ समय के लिए हाथों को पानी से न धोएं।
ऐसे करें मेकअप
चेहरे पर फाउंडेशन की डॉट-डॉट लगाएं, फिर स्पॉन्ज की मदद से ब्लेंड कर लें। फाउंडेशन सेट करने के लाइट डस्ट गोल्डन टिंटेड पाउडर लगाएं। अब ब्लशर से गालों को हाइलाइट करें। इसे अच्छे से ब्लेंड करें, ताकि यह आपको नेचुरल लुक दे।
आई मेकअप पर दें ध्यान
ग्लॉसी लिपस्टिक का उपयोग करें। रेड या इसके शेड्स लगाएं। लिपस्टिक से मैच करते हुए लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। अगर आप लाल रंग की लिपस्टिक लगाना नहीं चाहती हैं तो पिंक,वाइन, प्लम और चेरी कलर्स ट्राई कर सकती हैं।
कहा जा सकता है कि मेकअप बिंदी के बगैर अधूरा है। अपने आउटफिट से मैचिंग बिंदी लगाएं। स्टोन वाली बिंदी भी काफी अच्छी लगती है।
इसे भी पढ़ें:Pre Skin Care Routine: करवा चौथ से पहले इस तरह करें स्किन केयर, चमक उठेगा आपका चेहरा
क्या पहनें?
करवा चौथ पर न्यूली ब्राइड्स लहंगा पहनना पसंद करती हैं। हालांकि, अब लहंगे में लाल रंग के अलावा फिरोज़ा नीला, लैवेंडर, स्ट्रॉबेरी, फ्यूशिया, रस्ट, कॉपर और बैंगनी भी पसंद किया जाने लगा है। करवा चौथ पर आप लहंगा चोली या सलवार-कुर्ती भी पहन सकती हैं। मार्केट में आजकल आपको रेडीमेड साड़ी भी मिल जाएंगी, जिसमें आपको पल्लू और प्लेट्स बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह की साड़ियो में हाल्टर नेक और टाई-अप पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। आप शिफॉन, क्रेप्स, जॉर्जेट की साड़ी भी वियर कर सकती हैं। (करवा चौथ के लिए साड़ी)
इसे भी पढ़ें:करवा चौथ पर चांद की तरह दमकता चेहरा चाहिए तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स
ज्वेलरी पहनें
बात करें ज्वेलरी की तो डायमंड, व्हाइट स्टोन और कलर्ड स्टोन का फैशन ट्रेंड है। डल और ऑक्सीडाइज्ड गोल्ड भी कैरी कर सकती हैं।
(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट्स शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।