सर्दियों में फटे होंठों से पाना चाहती हैं छुटकारा, ये टिप्स करें फॉलो

सर्दियां आते ही ठंडी हवाओं के कारण स्किन ड्राई होने लगती है। खासतौर पर होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में गर्म या ठंडी चीजों के सेवन से होंठों पर जलन होती है। कई बार तो होंठों से खून भी आने लगता है, क्योंकि ये ड्राई हो जाते हैं।
इस मौसम में होंठों की खास देखभाल की जरूरत होती है। जरा-सी भी लापरवाही होंठों की ड्राईनेस को बढ़ा देती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप सर्दी के मौसम में फटे होंठों की समस्या से बच सकती हैं।
लिप्स को कैसे करें मॉइश्चराइज
होंठ फटे नहीं, इसके लिए होंठों पर लिप बाम लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि आपके बैग में हमेशा लिप बाम हो, ताकि जरूरत पड़ने पर आप दोबारा बाम लगा पाएं। आपको ऐसे लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें नारियल का तेल, शिया बटर और बीवैक्स हो। दिन के दौरान बाम लगाएं। इसके अलावा, रात को सोने से पहले भी बाम लगाना न भूलें, ताकि आपके लिप्स मॉइश्चराइज रहें।
फटे होठों को एक्सफोलिएट कैसे करें?
ड्राई और फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको जेंटल एक्सफोलिएशन जरूरी है। अपने होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें, ताकि इससे लिप्स की सॉफ्टनेस बरकरार रहे।
आप लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए शहद और चीनी का उपयोग करें। होंठों के लिए ब्राउन शुगर फायदेमंद है। इन चीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपके होंठों को यूवी रेज से बचाने का काम करेगा।
हफ्ते में 1-2 बार लिप्स को एक्सफोलिएट करें। अगर आपके लिप्स ज्यादा ड्राई हैं, तो 1 बार ही होंठों को स्क्रब करें। स्क्रब करने से डेड स्किन हट जाती है, जिससे आपके लिप्स सॉफ्ट के साथ-साथ गुलाबी रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: How to Treat Dry Lips: फटे होंठ भी दिखने लगेंगे मुलायम, इन नुस्खों को आजमाकर देखें
क्या होंठों पर ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल किया जा सकता है?
ह्यूमिडिफायर एक हाउसहोल्ड अप्लायंस है, जो हवा में मॉइश्चर के लेवल को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। घर में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें। इससे न केवल आपके फटे होंठों की समस्या कम हो जाएगी, बल्कि स्किन भी हेल्दी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: होंठ हो रहे हैं रूखे और लगे हैं फटने तो जरूर करें ये काम
होंठों पर जीभ न लगाएं
अक्सर हम होंठों पर बार-बार जीभ लगाते हैं। इसके कारण लिप्स नरम की जगह ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। इसलिए, आपको अपने होंठों पर जीभ नहीं लगानी चाहिए।
होंठों को फटने से बचाने के तरीके
- शरीर के साथ-साथ त्वचा को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। स्किन हाइड्रेशन के लिए त्वचा को मॉइश्चराइज करें। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना जरूरी है।
- कपूर और मेंथॉल जैसे इंग्रीडियंट्स से बने लिप बाम होंठों के लिए नुकसानदायक होते हैं। आपको ऐसे लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें बीवैक्स और पेट्रोलियम जेली का उपयोग किया गया हो।
- होंठों पर बार-बार हाथ नहीं लगाना चाहिए। गंदे हाथों के कारण होंठों पर इंफेक्शन हो सकता है। साथ ही, लिप्स ज्यादा ड्राई हो सकते हैं।
- होंठों को मुलायम बनाने के लिए शहद, मलाई और एलोवेरा जेल जैसी चीजों का इस्तेमाल करें। ये सभी चीजें होंठों को मॉइश्चराइजर करती हैं।
सर्दियों में फटे होंठों की समस्या से बचने के लिए ये टिप्स फॉलो करें।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।