पतले बालों के कारण नहीं बनता कोई भी हेयरस्टाइल तो ये उपाय अपनाएं, बालों को घना बनाएं

हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे, घने और सुंदर हो, लेकिन बालों की झड़ने के साथ-साथ बालों के पतले की समस्या भी आजकल बहुत आम हो गई है। बाल कई कारणों से पतले हो सकते हैं, जैसे बालों की ठीक से केयर न करना, हार्मोंन का असंतुलन होना या फिर डाइट में न्यूट्रिएंट्स की कमी आदि। अगर आपके बाल भी पतले हो गए हैं और बालों में किसी भी तरह का हेयरस्टाइल नहीं बनता तो कुछ घरेलू उपाय आपकी इस प्रॉब्लम को आसानी से दूर कर सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ घरेलू उपचारों के बारे में जानते हैं जिनकी हेल्प से आप ना केवल अपने पतले बालों को घना बना सकती हैं बल्कि आपके बाल लंबे और सुंदर भी बन जाएगें।
विटामिन सी का कमाल
पतले बालों के लिए आंवले से अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता। यह बालों को मोटा, घना औार काला बनाता है। आंवला एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए इसे लगाने और खाने दोनों से आप अपने बालों को घना बना सकती हैं।
इस्तेमाल का तरीका
अगर आप अपने बालों को घना बनाना चाहती हैं तो नहाने से पहले बालों में आंवले का रस और नींबू का रस मिला कर लगाइये। इसके लिए आप 2 चम्मच नींबू के रस में 2 चम्मच आंवले का रस मिलाकर मिश्रण बना लें। फिर इस मिश्रण को सिर पर लगायें और सूखने के बाद पानी से धो लें।
Read more: बालों को इस तरह करेंगी डिटॉक्स तो सारी हेयर प्रॉब्लम हो जाएंगी दूर
छोटे दाने के बड़े गुण
मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड बहुत अधिक मात्रा में होता है जो बालों की जड़ों से मजबूत बनाने और हेयर प्रॉब्लम्स को दूर करने में बहुत मददगार है।
इस्तेमाल का तरीका
1 चम्मच मेथी के पेस्ट में दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं और बालों में 30 मिनट तक लगाकर रखें। फिर इसे शैंपू धो लें। ऐसा 1 महीने तक लगातार करने से बालों में घनापन आने के साथ-साथ बाल तेजी से बढ़ने लगते है।
जादूगर प्याज का रस
प्याज का रस पतले बालों की समस्या को दूर करने का सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। प्याज के रस में सल्फर बहुत अधिक मात्रा में होता है जो शरीर में कोलेजन की मात्रा बढ़ाता है जिससे बाल घने होते हैं।
इस्तेमाल का तरीका
प्याज का रस निकालकर इसे अपने बालों में 30 मिनट तक लगाएं और फिर माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
ऑलिव ऑयल
अगर आपके बाल दिन-पर-दिन पतले हो रहे है और कोई भी उपाय आपके काम नहीं आ रहा है तो ऑलिव ऑयल का इस्तेरमाल करें। ऑलिव ऑयल आपके डैमेज बालों को दुबारा से मजबूती प्रदान करेगा क्योंकि यह एक अच्छा कंडीशनर है। अगर आप हमेशा ऑलिव ऑयल का प्रयोग करती हैं तो शैम्पू के बाद आपको कंडीशनर की जरुरत नहीं पडेगी।
इस्तेमाल का तरीका
बालों को घना बनाने के लिए हफ्ते में 1 बार सिर की मसाज करें। ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से बालों से गंदगी दूर करने और बालों की बनावट में सुधार करने में हेल्प मिलती है।
Read more: क्यों झड़ते हैं बाल? जानिए वो गलतियां जो जाने अनजाने में हर लड़की करती है
बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा
एलोवेरा हेल्थ के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जी हां एलोवेरा बालों के लिए संजीवनी की तरह काम करता है। यह ना सिर्फ आपके बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाता है बल्कि बालों की जड़ों को मजबूत करता है।
इस्तेमाल का तरीका
बालों को घना और खूबसूरत बनाने के लिए एलोवेरा जैल को बालों में लगाएं और आधे घंटे रखने के बाद सिर धो लें। ताजे एलोवेरा जैल को बालों की बनावट में सुधार करने के लिए कंडीशन के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन सभी उपायों को अपनाकर आप अपने बालों को आसानी से घना बना सकती हैं।
All Image Courtesy: Pxhere.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।