सर्दियों में ये टिप्स अपनाने से मेकअप नहीं होगा खराब, स्किन दिखेगी परफेक्ट

मेकअप हर महिला की खूबसूरती को बढ़ाता है और इससे चेहरे पर एक अलग ही ग्लो आता है। लेकिन विंटर्स में मेकअप करते समय हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विंटर्स में स्किन ड्राई होती है और मेकअप काफी देर तक स्किन पर टिकता नहीं है। मेकअप को फ्लोलेस बनाने के लिए हम तरह-तरह की ट्रिक्स अपनाते हैं, लेकिन कोई खास फर्क नजर नहीं आता है। चेहरे पर मेकअप लगाने से पहले आपको उसे वॉश करके मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए, जिससे स्किन हेल्दी रहती है। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी मेकअप ट्रिक्स जो विंटर्स में आपको खूब काम आएंगी।
वेस वॉश करके मॉइश्चराइजर लगाएं

चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए आपको रोजाना फेस वॉश करना चाहिए। इसके अलावा डेड स्किन सेल्स को बाहर निकालने के लिए आपको फेस मास्क लगाना चाहिए, इतना ही नहीं इससे त्वचा के ब्लैकहेड्स भी निकल जाते हैं। अब स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए आपको रोजाना मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। ध्यान रहे कि आप मॉइश्चराइजर के बाद ही मेकअप लगाएं।
आई मेकअप करें
चेहरे पर बेस अप्लाई करने से पहले आपको विंटर्स में आई मेकअप लगाना चाहिए। जरूरी नहीं कि आई मेकअप पहले लगाने से आपके चेहरे पर आईशैडो और फैल जाएगी। क्योंकि जब आप फेस पर बेस अप्लाई करती हैं, तो आंखों पर भी हैवी बेस दिखने लगता है। आपको सबसे पहले ध्यान से आईशैडो अप्लाई करनी चाहिए, इससे आपका आई मेकअप हैवी नहीं लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें: जानें उन बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने अपनाया 'बेयर स्किन ट्रेंड'
जेल पेंसिल लाइनर

अक्सर जब आप परफेक्ट आई लाइनर लगाने की कोशिश करती हैं, तो ब्रश वाले लाइनर आई लुक को खराब कर देते हैं। साधारण काजल या लाइनर लगाने से आपकी आंखें छोटी या बड़ी दिखने लगती हैं और लाइनर बराबर शेप में नहीं लगता है। जेल आई लाइनर आजकल काफी ट्रेडिंग हैं, क्योंकि इसे अप्लाइ करते समय हाथ भी नहीं कांपते हैं और आप एक परफेक्ट लाइनर लगा पाती हैं।
सही आईशैडो चुनें
अगर आपका स्किन टोन डार्क है, तो आपको वार्म आईशैडो चुननी चाहिए और अगर आपकी लाइट स्किन टोन है, तो आपको लाइट आईशैडो चुननी चाहिए। यह आईशैडो ट्रिक कभी-भी पुरानी नहीं होने वाली है और ये आपको विंटर्स में एक गॉर्जियस लुक देगी। ध्यान रहे कि आप कभी-भी आईब्रो हाईलाइट करना न भूलें, क्योंकि ये हमेशा आपके फेस एक्सप्रेशन को दर्शाती हैं। आईब्रो पर पेंसिल इस्तेमाल करने के बाद आपको उसे कॉम्ब जरूर करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: DIY: खूबसूरत बालों के लिए घर पर आसान तरीकों से बनाएं 3 नेचुरल हेयर जेल
कर्लर का प्रयोग करें

आंखों पर काले रंग का मस्कारा लगाने से आपकी आंखें हैवी दिखने लगती हैं। अगर आप रोजाना आई मेकअप करना पसंद करती हैं, तो जरूरी नहीं कि मस्कारा लगाएं। आंखों को सुंदर दिखाने के लिए आपको कर्लर का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे नेचुरल पलकें अच्छी व बड़ी दिखती हैं। अगर आप अपने डेली लुक को परफेक्ट दिखाना चाहती हैं, तो मस्कारे की जगह कर्लर का उपयोग कर सकती हैं।
बेस का चुनाव करें
जब भी आप फाउंडेशन का चुनाव करती हैं, तो कलर में कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप अपनी स्किन टोन से थोड़े वार्म कलर का फाउंडेशन चुनेंगी, तो यह आपके फेस पर ग्लो लाने का काम करेगा। स्किन टोन को अच्छा करने के लिए आपको कॉम्पेक्ट पाउडर लगाना चाहिए और बेस सही तरह से ब्लैंड करना चाहिए। मेकअप बेस को परफेक्ट बनाने के लिए, फेस पर हाथ लगाने की बजाए आपको सही मेकअप ब्रश से उसे ब्लैंड करना चाहिए।
क्रीमी लिपस्टिक है बेस्ट

जब भी आप लिपस्टिक लगाती हैं, तो लिप लाइनर जरूर लगाती हैं। लेकिन क्या कभी आपने नेचुरल लिप कलर की लिपस्टिक लगाई है? आपको विंटर्स में अच्छे लुक के लिए अपने नेचुरल लिप कलर का लिप लाइनर लगाना चाहिए और फिर एक क्रीमी लिपस्टिक लगानी चाहिए। क्रीमी लिपस्टिक लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि फिर आपको लिप बाम की जरूरत नहीं होती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।