गर्मियों के मौसम में इस तरह करें पुदीने से बालों की केयर

गर्मियों के मौसम में त्वचा के साथ-साथ बालों की सेहत भी प्रभावित होती है। खासतौर पर धूल-मिट्टी और पसीने के कारण स्कैल्प में इन्फेक्शन और दूसरी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको इस मौसम में बालों को एक्सट्रा केयर देने की जरूरत होती है।
इस मौसम में आप अपने आहार के साथ-साथ हेयर केयर रूटीन में भी पुदीने को शामिल कर सकती हैं। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों को सुरक्षा प्रदान करते हैं और उन्हें समर सीजन में होने वाली समस्याओं से बचाते हैं।
आप बालों की देखभाल में किस तरह से पुदीने का इस्तेमाल कर सकती हैं, चलिए हम आपको बताते हैं-
पुदीने में मौजूद पोषक तत्व
- यह एंटीसेप्टिक होता है।
- इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं।
- यह एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है।
- इसमें विटामिन-सी, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं।
- पुदीना में मेंथॉल और सिलेनियम भी भरपूर मात्रा में होता है।
इसे जरूर पढ़ें: ग्लिसरीन से घर पर बालों को इस तरह करें स्ट्रेट
पुदीने का हेयर मिस्ट
सामग्री
- 1 कप पुदीने का पानी
- 5 बूंदे रोजमेरी एसेंशियल ऑयल
- 1 बड़ा चम्मच कोकोनट ऑयल
विधि
- सबसे पहले मुट्ठी भर पुदीने की पत्ती को 2 कप पानी में उबाल लें।
- इसे तब तक उबाले जब तक पानी आधा न रह जाए।
- इसके बाद आप पानी को छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब पुदीने का पानी ठंडा हो जाए तो उसमें नारियल का तेल और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की ड्रॉप्स डालें।
- अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बॉटल में डालें और स्कैल्प पर इसे स्प्रे करके हल्की मसाज करें।
- आप इस मिस्ट का इस्तेमाल रात में सोने से पहले करें।
- इसे इस्तेमाल करने के बाद आपको बालों को वॉश करने की जरूरत नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें: 'स्ट्रॉबेरी हेयर मास्क' लगाएं बालों की ग्रोथ बढ़ाएं
पुदीने का हेयर पैक
सामग्री
- 1 कप दही
- 1 बड़ा चम्मच पुदीने का पेस्ट
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में दही लें।
- अब पुदीने की पत्तियों का पेस्ट तैयार करें।
- अब इस पेस्ट को दही में मिला लें।
- आप इस होममेड हेयर पैक को बालों की रूट से लेकर लेंथ तक लगाएं।
- 45 मिनट बाद बालों को पानी से वॉश कर लें।
पुदीने का शैम्पू
सामग्री
- 1 कप पुदीने का रस
- शैम्पू जरूरत के अनुसार
विधि
- पुदीने की पत्तियों को पीस कर उनका रस निकाल लें।
- अब इस रस में शैम्पू को मिक्स करें और बालों को वॉश करें।
- अगर आप पुदीने का रस नहीं इस्तेमाल करना चाहती हैं तो 5 ड्रॉप्स मिंट एसेंशियल ऑयल यूज कर सकती हैं।
बालों के लिए पुदीने के फायदे
- अगर आपके बालों की ग्रोथ बहुत अच्छी नहीं है तो आपको बालों में पुदीना जरूर लगाना चाहिए, इससे आपके बालों की ग्रोथ पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
- एंटीफ्लैक गुणों के होने के कारण पुदीना डैंड्रफ की समस्या में राहत पहुंचाता है।
- अगर आपका स्कैल्प बहुत अधिक ड्राई रहता है और इससे आपको हेयर फॉल की समस्या हो रही है तो आपको पुदीने का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे हेयर फॉल की समस्या कम हो जाएगी।
किस तरह के बालों के लिए पुदीना है लाभदायक
आपके बाल ड्राई हों या फिर ऑयली, पुदीना हर तरह के बालों के लिए लाभदायक है। हां, आप इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरह से बालों में कर सकती हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।