Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

Skincare Tips : मेकअप रिमूव करने के बाद ऑयली स्किन वाली महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल, स्किन रहेगी हेल्दी

Oily Skin : मेकअप करने के लिए सही तरीके का पता होना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह मेकअप को रिमूव करना भी उतना ही जरूरी होता है।
Updated:- 2022-08-17, 21:03 IST
after makeup skincare tips for oily skin

(Things To Do After Removing Makeup For Oily Skin) मेकअप करना सभी महिलाओं को बेहद पसंद होता हैं। इसके लिए वे महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स मार्केट से खरीद कर ट्राई करती हैं।

लेकिन कई महिलाएं इस बात से बिल्कुल अनजान हैं। इसी वजह से वे गलत तरह से मेकअप को रिमूव कर देती हैं। जिसके कारण उनकी स्किन में अक्सर पिंपल्स हो जाते हैं।  

ऑयली त्वचा वाली महिलाओं को मेकअप उतारते समय कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए ताकि वे अपनी स्किन को मेकअप से होने वाले नुकसान से बचा सकें, जानें।

 

मेकअप रिमूवर की मदद से ही उतारें अपना मेकअप

makeup remover

ध्यान रहें कि आप मेकअप को उतारते समय किसी अच्छे ब्रांड का ही मेकअप रिमूवर इस्तेमाल करें। जिससे आप वॉटरप्रूफ मेकअप को सही तरह से हटा सकें।

 

मैकअप वाइप्स का करें इस्तेमाल

चेहरे के कोने–कोने से मेकअप को हटाना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप चेहरे के कोनो के लिए मेकअप रिमूविंग वाइप्स का इस्तेमाल करें।

 

इसे भी पढ़ें : इस तरह से रखेंगी ख्याल तो नहीं होगी त्वचा कभी भी ऑयली

 

फेसवॉश से होगा चेहरा साफ

आपको बता दें कि मेकअप वाइप्स से मेकअप रिमूव करने के अलावा आपको एक बार अच्छे से अपने चेहरे को फेस वॉश की मदद से धो भी लेना चाहिए ताकि आप एक साफ–सुथरा चेहरा पा सकें।

 

टोनर भी है जरूरी 

टोनर आपकी स्किन में मौजूद पोर्स को मिनिमाइज करने में मदद करता हैं। टोनर के लिए आप रोज वाटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

इसे भी पढ़ें : काली पड़ रही कान के पीछे की त्वचा, तो करें ये घरेलू उपचार

 

शीट मास्क को करें शामिल

sheetmask

ज्यादातर महिलाएं शीट मास्क का इस्तेमाल नहीं करती जिसके कारण उनकी स्किन को सही तरह से हाइड्रेशन नही मिल पाता। इसलिए जरूरी हैं कि आप अपने स्किनकेयर में शीट मास्क को शामिल करें।

 

मॉइश्चराइजर करें हाइड्रेट

moisturiser

इन सभी स्टेप्स के बाद जरूरी है कि आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा को सही तरीके से नमी प्रदान करेगा और त्वचा की रक्षा करेगा।

 

ध्यान रहें कि अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप जेल बेस प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। इसी के साथ अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।