40 की उम्र में भी दिखेंगी जवान, बस करना होगा ये एक काम

Skin Care Tips For Women Over 40: अगर आप भी अपनी बढ़ती उम्र की वजह से चेहरे पर होने वाली झुर्रियां की वजह से परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ घरेलू उपाय कर सकती हैं।
image

अधिकतर महिलाएं अपनी बढ़ती उम्र के कारण चेहरे पर होने वाली झुर्रियों की वजह से काफी परेशान रहती हैं, इससे बचने के लिए अगर आप भी बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट और घरेलु उपाय कर थक गई हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको बताएंगे, कि कैसे आप 40 की उम्र में भी जवान दिख सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसके उपाय के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा रानी ने बताया कि चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं काफी प्रयास करती है। अगर आप भी अपनी बढ़ती उम्र की वजह से चेहरे पर होने वाली झुर्रियां की वजह से परेशान हैं, तो अब आप घर पर रहकर कुछ घरेलू उपाय कर अपने चेहरे को बेदाग और खूबसूरत बना सकती हैं।

चेहरे से झुर्रियों को करें कम

1 - 2025-04-12T143447.103

एक्सपर्ट ने आगे बताया की अपने चेहरे से झुर्रियों को कम करने के लिए और खूबसूरत चेहरा पाने के लिए आप घर पर एक खास चिया सीड्स से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। चिया सीड्स की मदद से फेस पैक को बनाने का तरीका बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे-

फेस पैक बनाने के तरीका

घर पर रहकर अगर आप भी अपनी स्किन को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप चिया सीड्स की मदद से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चिया सीड्स को रात में दूध में मिलाकर रख दें। इसके बाद सुबह इसे मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से पीस लें। अब चिया सीड्स के इस पेस्ट में आप चावल का आटा भी मिला दें। अब आपका फेस पैक तैयार हो गया है।

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-04-12T143445.670

इस खास फेस पैक को आप अपने चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाकर रखें, इसके बाद आप इसे हलके हाथ से अपवर्ड डायरेक्शन में उसे निकालें, उसके बाद आप पानी का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को धो सकती हैं। ऐसा आप एक हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं। फेस पैक का इस्तेमाल करते वक्त आपको आंखों का ध्यान रखना है। इससे आपको बेहद राहत देखने को मिलेगी। यही नहीं आप इस फेस पैक की मदद से चेहरे पर होने वाली स्किन प्रॉब्लम को कम कर सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ महिलाओं को इससे परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:Skin care home remedy : स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है चावल का आटा, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP