बालों को लंबा बनाए रखने के लिए इन 3 तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है चावल का आटा

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए चावल का आटा एक नहीं बल्कि कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं यहां कैसे-
Updated:- 2021-11-26, 14:33 IST
rice flour pack for hair

हर 100 महिलाओं में से 80 महिलाएं अपने बालों को लेकर परेशान रहती हैं। झड़ते बाल, डैंड्रफ, रूखे बाल आदि कई ऐसी समस्याएं होती हैं, जिसके लिए वो महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, हालांकि, इसका उन्हें खास फायदा नहीं होता। कई बार इसके साइड इफेक्ट ज्यादा देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि अक्सर दादी-नानी नेचुरल चीजों को भरोसा करने की सलाह देती हैं। उनके मुताबिक, किचन में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप बालों को ना सिर्फ खूबसूरत बना सकती हैं बल्कि इससे जुड़ी समस्याओं को भी दूर कर सकती हैं। आज ऐसे ही एक किचन इंग्रेडिएंट्स के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल बालों को खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता है।


हम बात कर रहे हैं चावल का आटा, जिसका इस्तेमाल एक नहीं बल्कि कई तरीके से बालों में किया जा सकता है। कई महिलाएं हेयर केयर रूटीन में चावल का आटा जरूर शामिल करती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट विजय के मुताबिक चावल का आटा विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जिसे त्वचा के अलावा बालों को खूबसूरत बनाने के लिए अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

मुलायम बालों के लिए इस्तेमाल करें

rice flour for hair


सर्दियों में बाल काफी रूखे और बेजान नजर आते हैं। आप चाहें तो चावल के आटे की मदद से बालों को मुलायम बना सकती हैं। इसके लिए एक बाउल में आटा लें और उसमें 2 या 3 चम्मच चावल का आटा मिक्स कर दें। आप चाहें तो बालों की लेंथ के हिसाब से मात्रा घटा या फिर बढ़ा भी सकती हैं। दोनों इंग्रेडिएंट्स को मिक्स करने के बाद एक थिक पेस्ट तैयार कर लें और फिर उसे बालों में लगाएं। अगर स्कैल्प है ड्राई है तो केले की जगह आप विटामिन ई कैप्सूल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। थोड़ा पानी मिक्स कर पेस्ट तैयार करें और फिर इसका इस्तेमाल बालों में करें। 30 से 45 मिनट लगाए रखने के बाद हेयर वॉश कर लें।

इसे भी पढ़ें:30+ महिलाओं की ड्राई स्किन के लिए बेस्‍ट हैं ये मॉइश्चराइजर

स्कैल्प को ऐसे करें क्लीन

चेहरे को नहीं बल्कि स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने की आवश्यकता होती है। दरअसल, स्कैल्प पर डैंड्रफ और धूल-मिट्टी की गंदी परत जम जाती है, जिससे बालों की ग्रोथ रुक जाती है। इस तरह की परेशानियों से राहत पाने के लिए आप चावल का आटा और बेसन को मिक्स कर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक बाउल में दो चम्मच आटा और बेसन लें और उसे गुनगुने पानी की मदद पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट की मदद से अपने स्कैल्प की मसाज करें। 10 से 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करने के बाद 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से साफ कर लें। शैंपू की जगह इस तरह भी हेयर वॉश किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:अपने लिए परफेक्ट परफ्यूम चुनने के लिए अब इस्तेमाल करें ITC Engage का एंगेज फ्रेग्रेंस फाइंडर टूल

डैंड्रफ की समस्या को दूर करें

rice for hair care


सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या अधिक बढ़ जाती है। इससे राहत पाने के लिए आप चावल के आटे के साथ मेथी के दानों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, मेथी दाना स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और चावल के आटे में अमीनो एसिड और मिनरल्स होता है, जो स्कैल्प को नॉरिश करने का काम करता है। इस्तेमाल करने से पहले रात में 2 चम्मच मेथी दाना पानी में सोक होने के लिए रख दें। अगले दिन इसे मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें। अब मेथी पेस्ट में 3 चम्मच चावल का आटा मिक्स करें। स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा पानी भी मिक्स करें। इसे स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर हेयर वॉश कर लें। डैंड्रफ की समस्या ज्यादा है तो इस प्रक्रिया को हफ्ते में ट्राई कर सकती हैं।

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आप भी चावल का आटा इस्तेमाल कर सकती हैं। यह पूरी तरह से नेचुरल है, लेकिन अगर इससे किसी भी तरह समस्या दिखें तो तुरंत बंद कर दें। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।