Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:53 PM IST

Skin Care For 50 Plus Women:  घर की शादी में दिखना है खूबसूरत, तो 50+ महिलाएं ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये टिप्स

Skin Care For 50 Plus Women:  अगर आपकी भी 50 साल से अधिक उम्र है और आप अपनी स्किन को लेकर काफी परेशान रहती हैं, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया घरेलू उपाय आजमा सकती हैं।
Updated:- 2025-05-17, 18:46 IST
image

महिलाएं किसी भी उम्र की हो वे अपनी स्किन को लेकर बहुत सीरियस रहती हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ-साथ चेहरे पर झुर्रियां और स्किन डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी 50 से अधिक उम्र की है और अपनी त्वचा को जवान रखना चाहती हैं, तो अब आपको स्किन को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ खास घरेलू उपाय बताएंगे, जिन्हें आप आजमा सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-05-16T213244.489

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि 50 साल से अधिक की उम्र वाली महिलाओं के चेहरे पर जल्दी झुर्रियां आने लगती है, जिससे वह परेशान रहती है लेकिन अब आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती है। इसके लिए सबसे पहले आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी जैसे -

1. दही
2. मुल्तानी मिट्टी

यह भी पढ़ें: Face Pack Before And After: फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले और बाद में कर लें ये काम, दिख सकता है चेहरे पर निखार

फेस पैक बनाने का तरीका

घर पर रहकर खास फेस पैक बनाने के लिए आप एक कंटेनर में मुल्तानी मिट्टी ले लें, फिर इसमें थोड़ा दही मिला दे। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर ले और अपने चेहरे पर 25 से 30 मिनट के लिए लगा कर रखें। ऐसा आप एक हफ्ते में दो बार कर सकती हैं। इससे आपको बेहद असर दिखने को मिल सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-05-16T213242.681

ध्यान रहे आप साधारण दूध से बने दही का इस्तेमाल करने के बजाय डबल टोंड मिल्क का बना दही होना चाहिए। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले आप चेहरे को अच्छी तरह धोकर सुखाने के बाद इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। घर पर तैयार इस खास फेस पैक को आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:  दही से बना ये खास होममेड फेस पैक निखार सकता है आपकी खूबसूरती, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।