Simple Mehndi designs: करवा चौथ का त्योहार हाथों में मेहंदी लगाए बिना अधूरा सा लगता है। इस दिन के लिए ज्यादातर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। वह पहले से ही मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन सर्च करके अपने फोन में सेव करके रखती हैं। खासतौर पर ऐसी मेहंदी जो दिखने में अच्छी लगे और आसानी से लग जाए। हम आपको कुछ ऐसे ही अरेबिक मेहंदी डिजाइन के बारे में बताएंगे। जिन्हें लगाने में कम समय लगता है और रचने के बाद वो हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देती हैं।
कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो वर्किंग होती हैं। समय कम होने के कारण वो हाथों में मेहंदी नहीं लगा पाती हैं। इनके लिए सबसे सिंपल और इजी डिजाइन है फ्लावर बेल अरेबिक मेहंदी डिजाइन। इस तरीके के डिजाइन हाथों में काफी सुंदर लगते हैं। इसी के साथ बनने में भी बहुत कम समय लेते हैं।
मोर डिजाइन के साथ आप करवा चौथ पर फुल हैंड अरेबिक मेहंदी डिजाइन (केरी मेहंदी डिजाइन) ला सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन भी हाथों में काफी अच्छे लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ पर इन फुल हैंड मेहंदी डिजाइन से बढ़ाएं अपने हाथों की रौनक
इसे भी पढ़ें: छोटी उंगलियों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस
आप शादी में अपनी हथेली को शानदार लुक देने के लिए अपने दोनों हाथों पर अरबी मेहंदी डिजाइन का सेम पैटर्न भी आज़मा सकती हैं। हालांकि इसके लिए आपको मेहंदी लगवाते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि दोनों हाथों में बिलकुल एक जैसी मेहंदी ही रचे तभी आपके हाथ ट्विनिंग कर पायेंगे और आपकी मेहंदी बेहद खूबसूरत लगेगी।
इस तरीके की अरेबिक मेहंदी डिजाइन आप करवा चौथ पर अपने हाथों में लगा सकती हैं। इससे आपके हाथ खूबसूरत दिखाई देंगें। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- shubham_mehndi_artist
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।