करवा चौथ से एक या दो दिन पहले से ही महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाते हैं। इसी वजह से इन दो दिनों में मार्केट में मेहंदी वालों को पास काफी भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जिनके पास समय की पाबंदी होती है। इसी वजह से वो सिंपल मेहंदी जो 10 मिनट में लग जाए ऐसे डिजाइन को सर्च करती हैं और हाथों में लगवाना पसंद करती हैं। आपके पास भी अगर टाइम कम है, लेकिन हाथों में मेहंदी जरूर लगवानी है, तो ऐसे में आप नोएडा के अट्टा में देव मेहंदी आर्टिस्ट के नाम से फेमस देव जी से जाकर मेहंदी लगा सकती हैं। इनके पास आपको करवा चौथ स्पेशल मेहंदी के अलग-अलग डिजाइंस मिल जाएंगे। जिसे आप 100 रुपये से लेकर 500 रुपये में हाथों में लगा सकती हैं।
करवा चौथ के मौके आप हाथों में अपने पति के नाम वाली मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइंस 10 मिनट में बन जाते हैं। साथ ही हाथों में सुंदर लगते हैं। अगर आप वर्किंग हैं, और मिनिमल मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो इस तरह के डिजाइन को हाथों में लगा सकती हैं। मेहंदी आर्टिस्ट देव ने बताया कि इसमें हम छोटे-छोटे फूल या जाली के डिजाइन को हथेली पर बनाते हैं। बीच में एक बॉक्स या सर्कल का डिजाइन क्रिएट करके इसमें नाम के पहले अक्षर को लिखते हैं। वहीं दूसरे हाथ पर पत्नी के नाम को लिखते हैं। इससे मेहंदी सुंदर और जल्दी लग जाती है।
हाथों में मेहंदी सुंदर नजर आएंगी। जब आप मार्केट जाकर इस फोटो में नजर आने वाली मेहंदी लगवाएंगी। इस तरह की मेहंदी को लगाने में 10 मिनट के आसपास का टाइम लगता है। इसके लिए कलाई पर सबसे पहले मोर बनाते हैं। इसके बाद बीच की हथेली पर करवा चौथ की थाली के डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इसमें हैप्पी करवा चौथ लिखा जाता है। उंगलियों पर सर्कल या जाली वाले डिजाइन से कंप्लीट किया जाता है।
अगर आपको ज्यादा भरे हुए हाथ पसंद नहीं हैं, तो ऐसे में आप मेहंदी आर्टिस्ट देव के पास जाकर इस तरह के मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में करवा चौथ के मौके पर लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने में 10 मिनट का समय लगता है। इसके लिए वो सबसे पहले नीचे की तरफ ब्रेसलेट का डिजाइन बनाते हैं। इसके बाद लटकन डिजाइन को क्रिएट करते हैं। इसमें बीच-बीच में छलनी, चांद, दीया और लोटा बनाते हैं। इसे करवा चौथ के लिए स्पेशल बनाने के लिए बीच में सर्कल बनाकर थाली डिजाइन को क्रिएट करते हैं। इससे मेहंदी और भी ज्यादा अच्छी लगती है।
इसे जरूर पढ़ें- Google Gemini पर देखें करवा चौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइंस, बस इन AI Prompts को डालने से मिल जाएंगे ढेरों नए आइडिया
इस बार करवा चौथ के मौके पर आप गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन को हाथों में क्रिएट करवाएं। इसके लिए सर्कल डिजाइन और बीच में कमल के फूल को क्रिएट किया जाता है। इसके आसपास छोटे-छोटे डॉट के डिजाइन को बनाया जाता है। इससे हाथ और भी अच्छा लगता है। फिंगर को कवर करने के लिए इसमें जाली के डिजाइन को बनाया जाताहै। आप भी अट्टा मार्केट जाकर मेहंदी आर्टिस्ट देव से इस तरह की मेहंदी को हाथों में लगा सकती हैं।
आप करवा चौथ के मौके पर अरेबिक मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन भी सिर्फ 10 मिनट में लग जाएंगे। इसमें फूल और पत्तियों के साथ अरेबिक मेहंदी डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इसके बाद इसमें शेड किया जाता है। इस तरह के डिजाइन भी महिलाएं सबसे ज्यादा लगवाती हैं। इसलिए इसकी डिमांड भी ज्यादा होती हैं।
करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए खास होता है। ऐसे में आप अपने हाथों में इन सिंपल मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी को लगाने के लिए आप अट्टा मार्केट पहुंचना होगा। वहां पर आप मेहंदी आर्टिस्ट देव के पास जाकर मेहंदी डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Instagram/ Dev Mehndi Artist
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।