मेहंदी लगाना तो लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है। अक्सर महिलाएं मेहंदी के डिजाइन इंटरनेट पर सर्च करती दिखाई देती हैं। मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कोई भी त्यौहार, शादी या फंक्शन के लिए महिलाएं मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। वेसे तो इसके कई डिजाइन आपको मार्केट में देखने को मिल ही जाएंगे।
कई महिलाएं आए दिन नए से नए डिजाइन वाली मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, लेकिन घर के कामकाज के कारण इतनी थक जाती हैं कि खुद के लिए समय निकाल पाना उनके लिए मुमकिन ही नहीं हो पाता है।
इसलिए आज हम आपको दिखाने जा रहे है मॉडर्न डिजाइन वाली मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन जिन्हें आप इस फेस्टिव सीजन पर ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप भरी-भरी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, तो कुछ इस तरीके की मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस डिजाइन में लगभग हर तरह का डिजाइन बना दिखाई दे रहा है। इसमें जाल से लेकर फूल-पत्ती तक सभी डिजाइन कवर किए गए है। आप इस तरह के डिजाइन वाली मेहंदी को कंघी की मदद से भी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : नवरात्रि पर अपने हाथों में लगाएं मेहंदी के ये डिजाइन
अगर आप इस फेस्टिव सीजन कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो कुछ इस तरह की मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी देखने में ही काफी मनमोहक दिखाई दे रही है। इसमें बने उंगलियों पर ये रिंग डिजाइन बेहद स्टाइलिश दिखाई दे रहे है। वैसे तो ये डिजाइन बेहद मिनिमल है लेकिन अगर आप इस फेस्टिव सीजन इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनने की सोच रही हैं तो इस तरीके की मेहंदी डिजाइन जरूर ट्राई करें।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : करवा चौथ की मेहंदी में इस तरह लिखवाएं पति का नाम
अगर आप जाल डिजाइन में कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो कुछ इस तरीके के डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं। इस तरह का डिजाइन अक्सर युवा पीढ़ी की लड़कियां लगाना पसंद करती हैं। इसमें जाल डिजाइन के साथ बैल बनाई गई है, जो कि देखने में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। अगर आप कुछ मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती है तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा।
तो इस बार त्यौहारों के मौके पर आप भी इस तरीके के ब्रेसलेट वाली मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई ये बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।